SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार सड़क हादसा: मधेपुरा में नदी में पलटा ट्रैक्टर... चालक की दम घुटने से मौत, समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Bihar Road Accident: मधेपुरा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई. वहीं, समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. इन घटनाओं से दोनों ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 16, 2026, 10:30 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 10:47 AM IST
Image Credit: बिहार सड़का हादसा (जी मीडिया)
Join

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सिंगियान पंचायत के धरहरा में साइकिल सवार को बचाने के दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक की पानी में दम घुटने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गुरुवार (15 अक्तूबर, 2026) की शाम सतीश कुमार ट्रैक्टर लेकर रजनी से सिंगियान संठी पहुंचाने गया था. संठी खाली करने के बाद वह वापस लौट रहा था. इसी दौरान धरहरा में नदी के पास एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और नदी में पलट गया. 

हादसे के दौरान चालक सतीश कुमार गहरे पानी में चला गया. पानी में दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई. वहीं, ट्रैक्टर पर सवार रजनी वार्ड संख्या 9 निवासी रूपेश सिंह को हल्की चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलने पर रजनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव राजा मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपने निजी वाहन से सतीश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरलीगंज पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी जैसे ही परिवार को मिली, कोहराम मच गया.

समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
वहीं,  समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. सरैया पेड़ा चौक के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है. मृतक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी उस्ताक अहमद के 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एशान के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: बिहार क्राइम: समस्तीपुर में पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, दानापुर से देशी कट्टे के साथ कुख्यात गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार, एशान गुजरात में टायर की दुकान पर मजदूरी करता था. वह करीब डेढ़ महीने पहले ही घर लौटा था. शुक्रवार को वह बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था. मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि एशान अपने परिवार का सहारा था. वह गुजरात में काम कर परिवार की मदद करता था. हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से मिली. युवक की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर की गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सरायरंजन थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान करने और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है.

समस्तीपुर से मंटुन कुमार राय और मधेपुरा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES