बिहार में कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद, 36 तेज-तर्रार IPS अफसरों को सौंपी गई कमान, DGP को करेंगे रिपोर्ट
बिहार में कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज हो गई है. इसके लिए 36 तेज-तर्रार IPS अफसरों को 40 जिलों (नवगछिया और बगहा) की कमान सौंपी गई है. इसके बाद वे अपनी रिपोर्ट प्रभारी DGP प्रीता वर्मा को सौपेंगे.
Published: Sep 26, 2026, 09:33 AM IST|Updated: Sep 26, 2026, 10:02 AM IST
Image Credit: बिहार में कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद (AI Generated Image)
बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 36 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभार सौंपा है. ये सभी अधिकारी 27 सितंबर (25 सितंबर से शुरू) तक अपने-अपने आवंटित जिलों का दौरा करेंगे और वहां कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली और प्रमुख मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा करेंगे. दौरा पूरा होने के बाद सभी अधिकारियों को अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रभारी DGP प्रीता वर्मा को सौंपनी होगी.
राज्य की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
इस सूची में कई ADG, IG और DIG स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं, जिनमें के. सुहिता अनुपम को पटना, आर. मल्लार बीजी को नालंदा, अमित कुमार जैन को वैशाली, सुधांशु कुमार को दरभंगा, एनएच खान को मुजफ्फरपुर, डॉ. कमल किशोर सिंह को समस्तीपुर, पारस नाथ को मुंगेर और अजिताभ कुमार को गोपालगंज जिले की जिम्मेदारी दी गई है. माना जा रहा है कि इस बड़ी पहल राज्य की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी.
किसे कहां कि जिम्मेदारी मिली? देखें लिस्ट-
- के. सुहिता अनुपम (ADG, लॉ एंड ऑर्डर/WS) - पटना
- आर. मल्लार बीजी (ADG) - नालंदा
- अमित कुमार जैन (ADG) - वैशाली
- सुधांशु कुमार (ADG) - दरभंगा
- एन. एच. खान (ADG) - मुजफ्फरपुर
- डॉ. कमल किशोर सिंह (ADG) - समस्तीपुर
- पारस नाथ (ADG) - मुंगेर
- अजिताभ कुमार (ADG) - गोपालगंज
- अमित लोढ़ा (ADG, ATS) - लखीसराय और शेखपुरा
- अमृत राज (ADG, ATS) - भोजपुर
- राजेश कुमार (IG, SCRB) - पूर्णिया
- पी. कन्नन (IG, प्रोविजन) - सारण
- अनुसूया रणसिंह साहू (IG, TRG) - औरंगाबाद
- पंकज कुमार राज (IG, रेल) - भागलपुर और नौगछिया
- प्रेमलता (IG, निषेधाज्ञा) - जहानाबाद
- रंजीत कुमार मिश्रा (IG, CID/CCSU) - मधुबनी
- मनोज कुमार (IG, मुख्यालय) - गया
- संजय कुमार (IG, SB/BSAP) - बेतिया और बगहा
- जयंत कांत (DIG, CID) - कटिहार
- मानवजीत ढिल्लो (DIG, EOU) - रोहतास
- हरप्रीत कौर (DIG, SB) - कैमूर
- मीनू कुमारी (DIG, BSAP) - बेगूसराय
- सुधीर पोरिका (DIG, SCRB) - खगड़िया
- तौहीद परवेज (DIG, MOD) - किशनगंज
- सुशील कुमार (DIG, विधि/मानव संसाधन) - शिवहर
- अनिल कुमार (DIG, निषेधाज्ञा) - सहरसा
- राजेंद्र कुमार भील (DIG, पर्स) - मधेपुरा
- आनंद कुमार (DIG, लॉ एंड ऑर्डर) - मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)
- अवकाश कुमार (DIG, साइबर) - सीतामढ़ी
- दीपक रंजन (DIG, CID) - बक्सर
- इनामुल हक मेंगू (DIG) - जमुई
- आमिर जावेद (DIG, SUV) - सिवान
- राजीव रंजन-1 (DIG, TRG) - बांका
- अजय कुमार पांडे (DIG, ERSS) - अरवल और नवादा
- नीरज कुमार सिंह (DIG, STF) - अररिया
- सुशांत कुमार सरोज (DIG, ATS/यातायात) - सुपौल
Add Zee News as a Preferred Source