SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनावः 8 सीटों पर कुल 164 उम्मीदवार मैदान में, देखें किस सीट पर किस-किसके बीच है मुख्य मुकाबला?

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो रहे चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार (6 अक्टूबर) को समाप्त हो गई है. सभी 8 सीटों पर कुल 164 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. आज सभी उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी. वहीं, 9 अक्टूबर को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By K. Raj Mishra
Published: Oct 07, 2026, 01:06 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 01:45 PM IST
Image Credit: बिहार विधान परिषद (File Photo)
Join

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार-चार सीटों के लिए कुल 164 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें स्नातक कोटे की सीटों पर 98, जबकि शिक्षक कोटे की सीटों पर 66 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है. नामांकन के आंकड़ों में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सबसे आगे है, जहां 40 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. इससे इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है. वहीं, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट पर सबसे कम 11 उम्मीदवार मैदान में हैं.

किस सीट पर कितने उम्मीदवार?

निर्वाचन क्षेत्रकुल उम्मीदवार
पटना स्नातक निर्वाचन सीट22
दरभंगा स्नातक निर्वाचन सीट40
तिरहुत स्नातक निर्वाचन सीट20
कोसी स्नातक निर्वाचन सीट16
पटना शिक्षक निर्वाचन सीट22
सारण शिक्षक निर्वाचन सीट19
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट14
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट11

किस सीट पर किसके बीच है मुख्य मुकाबला?

सीटएनडीएमहागठबंधनजन सुराज
पटना स्नातक क्षेत्रनीरज कुमार (जेडीयू)दिलीप कुमार (राजद) / डॉ असद उल्लाह खान (कांग्रेस)डॉ. अनुज सिंह
तिरहुत स्नातक क्षेत्रअभिषेक झा (जेडीयू)डॉ. रश्मि विनायक गौतम (राजद)डॉ. विमोहन कुमार
कोसी स्नातक क्षेत्रएनके यादव (बीजेपी)नितेश कुमार (राजद) / मनोज कुमार जायसवाल (कांग्रेस)रजनीश रंजन
दरभंगा स्नातक क्षेत्रसर्वेश कुमार (बीजेपी)अनिल कुमार झा (राजद) / रजनीकांत पाठक (कांग्रेस)डॉ. मो. इम्तियाज उर्फ नूरानी
पटना शिक्षक क्षेत्रनवल किशोर यादव (बीजेपी)डॉ. संजीव कुमार (राजद) / डॉ संजय यादव (कांग्रेस)डॉ. दिव्या ज्योति
सारण शिक्षक क्षेत्रआनंद पुष्कर (जेडीयू)प्रो. जयराम यादव / विद्यासागर विद्यार्थी (सीपीआई)अफाक अहमद
दरभंगा शिक्षक क्षेत्रघनश्याम राय (जेडीयू)डॉ मदन मोहन झा (कांग्रेस) / कुंवर राय (राजद) / रामदेव राय (माले)एसपी राय
तिरहुत शिक्षक क्षेत्रनरेंद्र प्रसाद सिंह (बीजेपी)संजय कुमार सिंह (भाकपा)श्याम नंदन यादव

एनडीए-महागठबंधन दोनों खेमों में तालमेल का अभाव

इस चुनाव में महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर तालमेल बिगड़ गया है. 'फ्रेंडली फाइट' के नाम पर 8 में से 6 सीटों पर महागठबंधन के दल आपस में ही ताल ठोक रहे हैं. इसमें भी दरभंगा स्नातक सीट पर तो महागठबंधन के तीन दलों (राजद, कांग्रेस और माले) ने अपने उम्मीदवार दिए हैं. दूसरी ओर, एनडीए को बागी नेताओं से बड़ा खतरा महसूस हो रहा है. पटना स्नातक सीट पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह तो सारण शिक्षक सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी तीन विधायक बगावत कर चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES