SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनाव के बीच आपस में भिड़े अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक, धक्का-मुक्की के बाद 5 हिरासत में

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोकामा में अनंत समर्थक और नीरज समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. एसडीपीओ रामकृष्ण ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 23, 2026, 10:31 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 11:17 AM IST
Image Credit: मोकामा में अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक भिड़े (वीडियो ग्रैब)
Join

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज (23 अक्टूबर, 2026) सुबह 8 बजे से जारी है. इसी बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोकामा में अनंत समर्थक और नीरज समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की होने का मामला सामने आया है. इस दौरान वहां माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. एसडीपीओ रामकृष्ण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया. मिली जानकारी के अनुसार, पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.

दोनों पक्षों में हो गया विवाद

बता दें कि मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी. इस दौरान पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और के से कुछ लोगों को खदेड़ा. साथ ही, पांच लोगों को हिरासत में भी ले लिया. फिलहाल, क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है. 

एक दूसरे पर वोट देने से रोकने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, मोकामा के प्रखंड स्थित बूथ के पास दोनों पक्ष एक दूसरे पर वोट देने से रोकने का आरोप लगाने लगे और फिर विवाद हो गया. देखते ही देखते वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसकी जानकारी डीएसपी राम कृष्ण को मिली, तो वो मौके पर पहुंचे और अनंत सिंह के समर्थक विपिन सिंह समेत 5 अन्य को हिरासत में ले लिया.

जनसुराज उम्मीदवार का समर्थन

पुलिस विवाद के कारण का पता करने में जुटी है. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी है. बता दें कि पटना स्नातक सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है, क्योंकि जेडीयू से मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह का खुला समर्थन कर रहे हैं. ऐसे में यहां तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.  एक तरफ नीरज कुमार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर मोकामा विधायक अनंत सिंह का कहना है कि अनुज कुमार को जीत मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: पटना शिक्षक सीट से RJD प्रत्याशी के आवास पर देर रात पहुंची पुलिस...जानें फिर क्या हुआ

वहीं, इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दिलीप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. सभी की निगाहें फिलहाल पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर टिकीं हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES