SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'TJ + PK = NDA Zero': बीजेपी को हराने के लिए रोहिणी आचार्य का नया फॉर्मूला, तेजस्वी और प्रशांत किशोर को साथ आने की सलाह

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं. नतीजों के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी को हराने का नया फॉर्मूला बताया है. आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा-

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 30, 2026, 09:15 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 09:50 AM IST
Image Credit: रोहिणी आचार्य (file photo)
Join

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों के बाद एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं. उन्होंने अपने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को एक साथ आने की सलाह दी है. उनका मानना है कि अगर ये दोनों नेता हाथ मिला लें, तो यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने का सबसे असरदार तरीका साबित हो सकता है.

रोहिणी ने सुझाया फॉर्मूला

रोहिणी आचार्य ने एमएलसी चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए एक नया फॉर्मूला सुझाया है. उनके अनुसार, अगर आरजेडी (TJ- तेजस्वी यादव) और जन सुराज (PK- प्रशांत किशोर) को मिले वोटों को आपस में जोड़ दिया जाए, तो एनडीए गठबंधन पहले ही चरण में सभी 8 सीटों पर चुनाव हार जाएगा. रोहिणी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा- विपक्ष के बिखरने से हमेशा बीजेपी को फायदा मिला है. अगर विपक्ष एकजुट होकर, सही रणनीति और मजबूत जनाधार के साथ चुनाव लड़े और वोटों का बिखराव रोके, तो बीजेपी को हराना पूरी तरह संभव है, क्योंकि एकजुट विपक्ष के पास अधिक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक समीकरण हैं.

'आगे आगे देखिए होता है क्या'

रोहिणी ने अपने एक और पोस्ट में लिखा- 'TJ + PK = BJP/ NDA ZERO. राजद और जन सुराज को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो BJP/NDA सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जाएगी. PS: आगे आगे देखिए होता है क्या.'

  1. पटना स्नातक- नीरज कुमार, जदयू
  2. दरभंगा स्नातक- अनिल झा, राजद
  3. तिरहुत स्नातक- बंशीधर ब्रजवासी, निर्दलीय
  4. कोसी स्नातक- डॉ. एन.के. यादव, बीजेपी
  5. पटना शिक्षक- डॉ. संजीव कुमार, राजद
  6. दरभंगा शिक्षक- सुरेश प्रसाद राय, जन सुराज
  7. तिरहुत शिक्षक- डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह, बीजेपी
  8. सारण शिक्षक- डॉ. राहुल राज, निर्दलीय

बता दें कि रोहिणी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव में (चार शिक्षक और 4 स्नातक) बीजेपी और राजद ने 2 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है. जदयू को एक सीट पर जीत मिली है. वहीं, जनसुराज 1 सीट और 2 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है.

यह भी पढ़ें: एक राजनीति ऐसी भी! दरभंगा MLC चुनाव में आरजेडी की जीत, हार भूलकर बीजेपी के सर्वेश कुमार ने अनिल झा को लगाया गले

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES