भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- 'जीत किसी दुकान में नहीं मिलती... रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं'

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- 'जीत किसी दुकान में नहीं मिलती... रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं'

बिहार MLC की 8 सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने विक्ट्री साइन दिखाया. वहीं, मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पूर्ण बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 23, 2026, 11:49 AM IST|Updated: Oct 23, 2026, 12:01 PM IST
joinshare
बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- 'जीत किसी दुकान में नहीं मिलती... रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं'
Image Credit: अनंत सिंह और नीरज कुमार (फाइल फोटो- वीडियो ग्रैब)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर शुक्रवार (23 अक्टूबर, 2026) सुबह आठ बजे से मतदान जारी है. मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस बीच, एनडीए समर्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत का संकेत देते हुए विक्ट्री साइन दिखाया. वहीं, मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत का दावा किया.

    पटना स्नातक सीट पर सभी की निगाहें

    पटना स्नातक सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी नीरज कुमार शुक्रवार सुबह अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो रहे थे. इससे पहले उन्होंने मीडिया के सामने विक्ट्री साइन दिखाया. मतदान शुरू होने के साथ ही इस सीट पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं.

    'यह रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं है'

    इधर, जदयू विधायक अनंत सिंह ने चुनाव को लेकर कहा कि यह रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं है. जनता मालिक है, भगवान है, और हमारी जीत होगी. जीत किसी दुकान में नहीं मिलती, वह जनता के पास है. इसलिए कहीं कोई दिक्कत नहीं है. अनंत सिंह ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह जनता का वोट है और कोई बेईमानी नहीं करेगा. अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करेगा तो जनता आगे आकर जवाब दे देगी. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कहीं भी तनाव का माहौल नहीं है.

    अनुज सिंह चुनाव जीत रहे हैं- अनंत सिंह

    जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के नीरज कुमार के समर्थन में वीडियो जारी करने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने मोबाइल पर देखा कि वशिष्ठ नारायण सिंह बीमार हैं और उन्होंने लोगों से नीरज कुमार को वोट देने की अपील की है. वशिष्ठ नारायण सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी बात पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है. हालांकि, अनंत सिंह ने इसके साथ ही जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत का दावा दोहराया. उन्होंने कहा कि अनुज सिंह पूर्ण बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव के बीच आपस में भिड़े अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक, धक्का-मुक्की के बाद 5 हिरासत में

    चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी और रसगुल्ले को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि तीन जिलों से करीब 600 लोग आते हैं. ऐसे में गाड़ी का किराया लगता है और रसगुल्ले के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. उन्होंने एक बार फिर कहा कि यह चुनाव जनता के समर्थन से जीता जाता है. बता दें कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए ने जदयू के नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह को अनंत सिंह का समर्थन प्राप्त है. मतदान के बाद इस सीट के चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों और समर्थकों की निगाहें टिकी रहेंगी.

    -आईएएनएस

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Bihar MLC election 2026
    Anant Singh