SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान कल, 150 उम्मीदवार मैदान में, 27 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

बिहार विधान परिषद चुनाव में पक्ष और विपक्ष की ओर से सभी सीटों पर जीत के दावे किए जा रहे हैं. एनडीए में जहां बगावत एक बड़ा संकट के रूप में सामने आया है तो महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस कई सीटों पर आमने सामने हैं. जन सुराज पार्टी के लिए यह चुनाव एक बड़ा मौका लेकर आया है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 22, 2026, 11:57 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 12:09 PM IST
Image Credit: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कल शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे. (AI Image)
Join

बिहार विधान परिषद की 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कल शुक्रवार को 23 अक्टूबर को मतदान होगा. चुनाव प्रचार बुधवार शाम चार बजे समाप्त हो गया है. इन सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान के लिए कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 335 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 598 केंद्र शामिल हैं. इन केंद्रों पर कुल 5,32,547 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें करीब 4.92 लाख स्नातक और 40 हजार शिक्षक मतदाता हैं. मतदान कल सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी संबंधित जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.

READ ALSO: प्रचार का शोर थमा, दांव पर किस्मत, बिहार की 8 एमएलसी सीटों के लिए 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग, पटना स्नातक सीट पर सबकी नजर

पटना स्नातक सीट पर सबकी नजर

इन चुनावों में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सबसे ज्यादा चर्चा में है, जहां जेडीयू के नीरज कुमार और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के बीच मुकाबला है. अनुज सिंह को मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह का खुला समर्थन मिल रहा है. अनंत सिंह ने उनके समर्थन में रैलियां, रोड शो और जनसंपर्क अभियान भी चलाया है. इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी हो रही है और जेडीयू के अंदर मतभेद की चर्चाएं भी तेज हैं.

सारण सीट पर एनडीए का डैमेज कंट्रोल

वहीं, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी राजनीतिक घटनाक्रम चर्चा में रहा है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक रुख से अलग जाकर रामपुकार सिन्हा का समर्थन किया था. हालांकि, बाद में रामपुकार सिन्हा चुनाव मैदान से हट गए थे. अब इस सीट पर जेडीयू के आनंद पुष्कर, जनसुराज के अफाक अहमद और राजद के जयराम यादव के बीच मुकाबला है.

पटना शिक्षक सीट पर बीजेपी और राजद आमने-सामने

पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव कुमार और भाजपा के नवल किशोर यादव आमने-सामने हैं. इसके अलावा, तिरहुत और दरभंगा शिक्षक सीटों के साथ तिरहुत, दरभंगा और कोसी स्नातक सीटों पर भी विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. चुनाव में राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा के साथ-साथ पार्टी के भीतर उभरते मतभेद भी चर्चा के केंद्र में हैं. अब 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद किसकी किस्मत खुलती है, इसका फैसला होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES