)
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' असर बिहार में पिछले दो दिनों से देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के लगभग सारे जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. आज उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम लगभग बिहार के हर जगह पर हल्की से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवांए और मेघगर्जन के ठनका गिरने की भी संभावना जताई जा रही है. वहीं इस दौरान तापमान में भी कमी आने ती संभावना है.
आज 30 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो आज बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय समेत पूरे बिहार में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही, इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पटना मौसम विभाग ने इस चक्रवात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है. बिना काम घर से बाहर ना निकलें. आंधी के दौरान पेड़ के नीचे जाने से बचे और खुले में काम करने जाने से बचे.
इस दौरान बिहार के तापमान में भी गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम में ठंड का असर बढ गया है. ऐसे में बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को बदलते मौसम का असर देखने को मिल सकता है.
31 अक्टूबर को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट
वहीं, 31 अक्टूबर को बिहार में चक्रवात का प्रभाव कुछ कम होने की संभावना जताई गई है, लेकिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भारी बारिश हो सकती है. विभाग का अनुमान है कि चक्रवात का असर 31 अक्टूबर तक बना रह सकता है. इसके बाद 1 नवंबर से राज्य में मौसम की स्थिति सामान्य होने की संभावना है.