SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आहट से बिगड़ेगा बिहार-झारखंड का मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई इलाकों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. वहीं, झारखंड में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 24, 2026, 01:21 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 01:26 PM IST
Image Credit: बिहार-झारखंड मौसम (AI IMAGE)
Join

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के संभावित असर के कारण बिहार और झारखंड के मौसम में बदलाव होने वाला है. पिछले कुछ समय से दोनों ही राज्यों का मौसम शुष्क हो रहा था, लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की मानें, तो 27 अक्टूबर से लेकर आने वाले तीन दिनों तक बिहार में बारिश, तेज आंधी-तूफान और वज्रपात की आशंका जताई गई है.

आने वाले दिनों में बिहार का मौसम

बिहार में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम के करवट लेने के पूरे संकेत हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच बिहार के कई इलाकों में बारिश, बादलों की गरज और वज्रपात गिरने का खतरा बना रह सकता है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

27-28 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

बिहार के सीमांचल इलाकों में 27 और 28 अक्टूबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद, 28 अक्टूबर से राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है.

27 अक्टूबर से 28 अक्टूबर- सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में हल्की बारिश होने की संभावना.

29 अक्टूबर- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण , सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना.

झारखंड में भी बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

वहीं, पड़ोसी राज्य झारखंड में भी 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है. राजधानी रांची सहित राज्य के लगभग 16 जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आहट: आंधी-तूफान से इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

इन जिलों में होगी बारिश, IMD का अपडेट

मौसम विभाग ने 27 अक्टूबर को गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार और लोहरदगा में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन, छिटपुट असर देखने को मिल सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES