SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनावः ललन सिंह के रोके भी नहीं रुके अनंत सिंह! जन सुराज कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए निकाला रोडशो

ललन सिंह के हस्तक्षेप के बाद भी अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. अब अनंत सिंह ने जन सुराज कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए रोडशो निकालकर वोट मांगे.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 07, 2026, 03:47 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 03:54 PM IST
Image Credit: जन सुराज कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए अनंत सिंह ने निकाला रोडशो (Zee Media)
Join

जेडीयू में अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को इसे शांत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन लगता है कि अनंत सिंह अब किसी के थामे नहीं थमने वाले. दरअसल, ललन सिंह ने दो दिन पहले ही कहा था कि अनंत सिंह अनंत सिंह से बात हो गई है और अब वह नीरज कुमार के खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे. ललन सिंह के इस बयान के 48 घंटे के अंदर ही अनंत सिंह ने जन सुराज कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए रोडशो निकालकर वोट मांगे.

अनंत सिंह के शामिल होने से यह रोडशो काफी विशाल हो गया. जानकारी के मुताबिक, यह रोडशो पटना के महारानी चौक से शुरू हुआ और दरियापुर होते हुए बख्तियारपुर में खत्म हुआ. इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर अनंत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया. अनंत सिंह और अनुज सिंह का काफिला जहां रुकता, भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती. अनंत सिंह के समर्थकों ने इस रोडशो को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वहीं, अनंत सिंह ने अनुज सिंह को जिताने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि आप लोग जब भी बुलाएंगे, हम हमेशा हाजिर रहेंगे.

नीतीश कुमार के घर पर हुई हाईलेवल मीटिंग

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक हाई लेवल मीटिंग हुई. इस बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार और एमएलसी संजय गांधी भी शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद पर भी चर्चा हुई. पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार ने ललन सिंह को इस विवाद को समाप्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी. ललन सिंह ने दावा किया था कि अब अनंत सिंह कोई बयान नहीं देंगे. ललन सिंह ने इस पूरे विवाद के लिए पार्टी प्रदेश इकाई को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव के वक्त उनके खिलाफ प्रचार किया गया, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. उस वक्त प्रदेश इकाई ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.

क्या जन सुराज ज्वाइन करेंगे अनंत सिंह?

उधर, अनंत सिंह के रोडशो को लेकर जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि विचारधारा के साथ पार्टी चलती है और जो लोग विचार के साथ उनकी पार्टी में आ रहे हैं, उनका स्वागत है. उन्होंने कहा कि अभी तो भगदड़ शुरू हुई है, आगे भी और लोग आएंगे. अनंत सिंह की क्रिमिनल छवि को लेकर पीके ने स्पष्ट कहा कि अनंत सिंह अभी जन सुराज पार्टी में शामिल नहीं हैं और न ही पार्टी के सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि जन सुराज अपने उम्मीदवारों के लिए जिम्मेदार है, ना कि किसी और के लिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES