SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनंत सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा- साक्ष्यों की जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को जनता दल यूनाइटेड से 6 साल के लिए निकाला जा चुका है. नीलम देवी को बीस सूत्री समिति से हटा दिया गया है और राज्यमंत्री का दर्जा भी वापस लिया जा चुका है. साथ ही, नीलम देवी के नाम आवंटित आवास भी खाली किए जाने का नोटिस दिया जा चुका है.

Written By Sunil Mishra
Published: Oct 28, 2026, 06:34 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 06:42 PM IST
Image Credit: अनंत कुमार, मोकामा विधायक (File Photo)
Join

मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है. अब इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड की ओर से की गई शिकायत, उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा.  

अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की ओर से बयान दिए जाने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई को लेकर फैसला हो सकता है. अब फैसला किसके पक्ष में जाएगा, यह साक्ष्यों की जांच और विधानसभा अध्यक्ष के विवेक पर निर्भर करता है.

READ ALSO: ऐ गुंजन... अरे मिठइया ले जा रे: नीरज कुमार ने तो अनंत सिंह को रोस्ट कर दिया

इस मामले में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से शिकायत किए जाने के साथ ही वीडियो फुटेज और अखबारों की कटिंग सौंपी गई है. शिकायत के साथ अन्य दस्तावेज भी विधानसभा अध्यक्ष को उपलब्ध कराए गए है. उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है.

बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव का ऐलान होने के साथ ही अनंत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड से बगावत कर दिया था. उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार का साथ न देने और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में जमकर प्रचार और रोड शो किया था. इसके अलावा वे रोजाना बयानबाजी कर जनता दल यूनाइटेड आलाकमान को निशाना बना रहे थे.

अनुज सिंह के नामांकन में 50 हजार लोगों के लिए उन्होंने मिठाइयां बनवाई थीं और मतगणना के दिन वे अनुज सिंह की जीत को लेकर इतने उत्साहित थे कि एक लाख लोगों के लिए मिठाइयां बनवा दीं. मतदान के दिन दोपहर में ही उनके घर पर अनुज सिंह की जीत की भविष्यवाणी करते हुए आतिशबाजियां की गई थीं. हालांकि, जब मतगणना हुई तो अनुज सिंह तीसरे नंबर पर हिचकोले खाते दिखे. अनंज सिंह के तमाम विरोध के बाद भी जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी नीरज कुमार ने पटना स्नातक सीट से जीत हासिल की.

इनपुट: जी बिहार टीम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES