SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जनसुराज प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में अनंत सिंह का रोड शो, जेसीबी से बरसाए गए फूल

अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में चुनाव-प्रचार कर रहे हैं. जैसे ही अनंत सिंह का काफिला बाढ़ पहुंचा, दर्जनों जेसीबी से फूलों की बारिश की गई. ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान एनएच 31 पर जाम की स्थिति भी बन गई.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 18, 2026, 04:03 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 04:21 PM IST
Image Credit: बाढ़ में मोकामा विधायक अनंत सिंह का रोड शो (जी मीडिया)
Join

जेडीयू से मोकामा विधायक अनंत सिंह ने आज (18 अक्टूबर, 2026) पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी के जनसुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में सबनीमा से लेकर मोकामा तक रोड शो किया. इस दौरान अनंत सिंह के सैकड़ों समर्थक सुबह से ही उनके इंतजार में खड़े थे. NH 31 पर दर्जनों जेसीबी उनके स्वागत में पुष्प वर्षा के लिए खड़ी थी. अनंत सिंह का काफिला बाढ़ पहुंचते ही जेसीबी से उनपर फूल बरसाए गए. समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ 'अनंत सिंह जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया.

जगह-जगह पर खड़े थे समर्थक

नवरात्रि का मेला होने के कारण सड़कों पर पहले से ही काफी संख्या में माता के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. अनंत सिंह का काफिला सड़क के किनारे मां दुर्गा के सभी पंडालों पर रुका. अनंत सिंह ने पंडाल में जाकर माता का आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की. पंडाल संचालकों ने भी माता की चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. अनंत सिंह के स्वागत में बाढ़ अनुमंडल में पंडारक, मोकामा और बाहापर में जगह-जगह उनके सैकड़ों समर्थक खड़े देखे गए. मिली जानकारी के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर खुद SDM कृष्णा जोशी और SDPO राम कृष्णा को भी सड़क पर उतरना पड़ा.

एक-एक गाड़ियों को किया गया चेक

NH 31 पर सड़क पर जेसीबी खड़ी होने से जाम की स्थिति बन गई और यातायात काफी देर तक थम गया. पंडारक में अनंत सिंह के काफिले को चेकिंग के लिए भी रोका गया, जहां उनके साथ चल रहे एक-एक गाड़ियों को चेक करने के बाद ही आगे जाने दिया गया. इस दौरान पंडारक में काफी देर तक ट्रैफिक थम गया.

अनंत सिंह का मजाकिया अंदाज

वहीं, जदयू विधायक अनंत सिंह जब चुनाव-प्रचार के लिए निकल रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार विरोधियों का जमानत जप्त हो जाएगा. जो विरोधी उम्मीदवार हैं, वह अपना जमानत नहीं बचा पाएंगे. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के कार्रवाई करने वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि करवाई होगा तो सभी को पता चल जाएगा. इतना ही नहीं, अनंत सिंह से जब पूछा गया कि आप चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं? इस पर अनंत सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहें नहीं हम खेत बेचे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह नहीं पहुंचे कोर्ट, लगा 3000 का जुर्माना... पत्नी ज्योति सिंह बोलीं- 'साथ रहना चाहती हूं'

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES