SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP और बिहार के 2 धुरंधर, जिनकी राजनीति से अपने ही दल के नेता हो जाते हैं परेशान! दोनों को देखिए एक फ्रेम में

अनंत सिंह के चलते आजकल जनता दल यूनाइटेड आलाकमान परेशान है तो बृज भूषण शरण सिंह के बयानों से भारतीय जनता पार्टी असहज हो जाती है. इन दोनों धुरंधरों का अपने-अपने क्षेत्रों में भौकाल है और जब दोनों एक ही फ्रेम में नजर आएं तो फिर बात कुछ अलग हो जाती है.

Written By Sunil Mishra
Published: Oct 09, 2026, 01:52 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 02:06 PM IST
Image Credit: बृजभूषण शरण सिंह और अनंत सिंह ने गुरुवार को एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बातचीत की. (Video Grab)
Join

बिहार और यूपी के दो धुरंधर आजकल चर्चाओं में हैं. एक धुरंधर हैं अनंत सिंह, जो जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर मोकामा से विधायक हैं और दूसरे ​धुरंधर हैं बृज भूषण शरण सिंह. बृज भूषण शरण सिंह अभी जनप्रतिनिधि नहीं हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में जब वे पहलवानों के केस में उलझे हुए थे तो भारतीय जनता पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया था. अनंत सिंह इस बात को लेकर चर्चाओं में हैं कि उन्होंने बिहार एमएलसी चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार को समर्थन न देने और उनके खिलाफ जन सुराज पार्टी के अनुज सिंह के पक्ष में वोट मांगने का खुला ऐलान कर दिया है. दूसरी ओर, बृज भूषण शरण सिंह के बयानों से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सफाई देते नहीं बनती. बृज भूषण शरण सिंह यदा कदा अखिलेश यादव की तारीफ करते नहीं थकते. इन दोनों नेताओं की चर्चा इसलिए हो रही है कि दोनों ने एक दिन पहले गुरुवार शाम को एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बातचीत की.

READ ALSO: दिल्ली में लीड रोल... पटना में साइड हीरो भी नहीं! राजद-कांग्रेस की इस खींचतान के बीच एनडीए से कैसे लड़ेगा विपक्ष?

अनंत सिंह और बृज भूषण शरण सिंह के बीच क्या बातचीत हुई... आप भी जान लीजिए.

बृजभूषण शरण सिंह: यही हैं, लीजिए.
अनंत सिंह: हां जी 
बृजभूषण शरण सिंह: ठीक हैं? 
अनंत सिंह: हां 
बृजभूषण शरण सिंह: ये बहुत हमारे ख़ास हैं. 
अनंत सिंह: जी, जी 
बृजभूषण शरण सिंह: हां, और बिहार से ही जुड़ा हुआ मंदिर है इनका. 
अनंत सिंह: ओ, अच्छा
बृजभूषण शरण सिंह: हां, लक्ष्मण जी... ये इन्हीं के स्थान पर बैठकर अयोध्या का शासन करते थे. 
अनंत सिंह: हां... 
बृजभूषण शरण सिंह: हां. 
अनंत सिंह: और आप ठीक हैं? 
बृजभूषण शरण सिंह: हां, जी. 
अनंत सिंह: ठीक है, फिर भेंट होगी. 
बृजभूषण शरण सिंह: जी, आए हुए हैं... सब लोग आए हुए हैं, सब लोग... सब लोग हैं, सब... 
अनंत सिंह: सब बहुत अच्छा... बहुत अच्छा, बहुत अच्छा, बहुत अच्छा! 
बृजभूषण शरण सिंह: जी, हमारी जन्मभूमि पर यज्ञ होता है ना, चौथे साल आ गया... आपको बताए थे नवरात्रि में. 
अनंत सिंह: जी, जी, जी, जी। 
बृजभूषण शरण सिंह: तो उसी... उसी क्रम में जो है यहां आए हुए हैं और...
अनंत सिंह: बहुत अच्छा. 
बृजभूषण शरण सिंह: सब आए हुए हैं... और आप ठीक हैं ना? 
अनंत सिंह: बहुत अच्छा... हां, एकदम, एकदम, एकदम! 
बृजभूषण शरण सिंह: सब अच्छा चल रहा है, बढ़िया चल रहा है... ठीक है, करेंगे अभी बात
अनंत सिंह: ठीक, ठीक, ठीक
बृजभूषण शरण सिंह: जय श्री राम!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES