बिहार और यूपी के दो धुरंधर आजकल चर्चाओं में हैं. एक धुरंधर हैं अनंत सिंह, जो जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर मोकामा से विधायक हैं और दूसरे धुरंधर हैं बृज भूषण शरण सिंह. बृज भूषण शरण सिंह अभी जनप्रतिनिधि नहीं हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में जब वे पहलवानों के केस में उलझे हुए थे तो भारतीय जनता पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया था. अनंत सिंह इस बात को लेकर चर्चाओं में हैं कि उन्होंने बिहार एमएलसी चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार को समर्थन न देने और उनके खिलाफ जन सुराज पार्टी के अनुज सिंह के पक्ष में वोट मांगने का खुला ऐलान कर दिया है. दूसरी ओर, बृज भूषण शरण सिंह के बयानों से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सफाई देते नहीं बनती. बृज भूषण शरण सिंह यदा कदा अखिलेश यादव की तारीफ करते नहीं थकते. इन दोनों नेताओं की चर्चा इसलिए हो रही है कि दोनों ने एक दिन पहले गुरुवार शाम को एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बातचीत की.
अनंत सिंह और बृज भूषण शरण सिंह के बीच क्या बातचीत हुई... आप भी जान लीजिए.
बृजभूषण शरण सिंह: यही हैं, लीजिए.
अनंत सिंह: हां जी
बृजभूषण शरण सिंह: ठीक हैं?
अनंत सिंह: हां
बृजभूषण शरण सिंह: ये बहुत हमारे ख़ास हैं.
अनंत सिंह: जी, जी
बृजभूषण शरण सिंह: हां, और बिहार से ही जुड़ा हुआ मंदिर है इनका.
अनंत सिंह: ओ, अच्छा
बृजभूषण शरण सिंह: हां, लक्ष्मण जी... ये इन्हीं के स्थान पर बैठकर अयोध्या का शासन करते थे.
अनंत सिंह: हां...
बृजभूषण शरण सिंह: हां.
अनंत सिंह: और आप ठीक हैं?
बृजभूषण शरण सिंह: हां, जी.
अनंत सिंह: ठीक है, फिर भेंट होगी.
बृजभूषण शरण सिंह: जी, आए हुए हैं... सब लोग आए हुए हैं, सब लोग... सब लोग हैं, सब...
अनंत सिंह: सब बहुत अच्छा... बहुत अच्छा, बहुत अच्छा, बहुत अच्छा!
बृजभूषण शरण सिंह: जी, हमारी जन्मभूमि पर यज्ञ होता है ना, चौथे साल आ गया... आपको बताए थे नवरात्रि में.
अनंत सिंह: जी, जी, जी, जी।
बृजभूषण शरण सिंह: तो उसी... उसी क्रम में जो है यहां आए हुए हैं और...
अनंत सिंह: बहुत अच्छा.
बृजभूषण शरण सिंह: सब आए हुए हैं... और आप ठीक हैं ना?
अनंत सिंह: बहुत अच्छा... हां, एकदम, एकदम, एकदम!
बृजभूषण शरण सिंह: सब अच्छा चल रहा है, बढ़िया चल रहा है... ठीक है, करेंगे अभी बात
अनंत सिंह: ठीक, ठीक, ठीक
बृजभूषण शरण सिंह: जय श्री राम!