App

पटना में आज AISA का बड़ा प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च, गांधी मैदान से होगी इसकी शुरुआत

Patna News: पटना में आज AISA की ओर से SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर महाआंदोलन आयोजित किया जा रहा है. सुबह 11 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से राजभवन मार्च शुरू होगा.

पटना में आज AISA का बड़ा प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के  इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च, गांधी मैदान से होगी इसकी शुरुआत
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में आज 13 अक्टूबर को SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से महाआंदोलन आयोजित किया जा रहा है. इस आंदोलन के तहत संगठन ने राजभवन मार्च का आह्वान किया है. वहीं उम्मीद है कि इस मार्च के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी आ सकते हैं.

गांधी मैदान से निकलेगा राजभवन मार्च
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से जारी इस कार्यक्रम के अनुसार यह मार्च आज सुबह 11 बजे पटना के गांधी मैदान स्थित गेट नंबर 10 से शुरू होगी. यह राजभवन मार्च गांधी मैदान से निकलकर जेपीगोलंबर और डाकबंगला चौराहा होते हुए राजभवन की ओर बढ़ेगा. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से लोगों और छात्रों से इस मार्च में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की गई है.

SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
आंदोलन के दौरान SIR के मुद्दे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा. AISA का उद्देश्य इस मार्च के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराना और संबंधित मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है. संगठन की ओर से इस आंदोलन को महाआंदोलन का रूप दिया गया है, जिसके चलते प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है.

राजभवन मार्च को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क
वहीं, इस राजभवन  मार्च को देखते हुए राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की भी आशंका है. गांधी मैदान से होते हुए जेपीगोलंबर और डाकबंगला चौराहे सहित मार्गों पर भीड़भाड़ बढ़ सकती है. त्योहार के समय भीड़भाड़ बढ़ने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी बढ़ सकती है. इस प्रदर्शन को लेकर पटना पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है. मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई है.

रिपोर्ट: शिवम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More