SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'गुड टच-बैड टच...', ADJ राघवेन्द्र नारायण सिंह ने बच्चों को को सिखाए मायने, पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

मोतिहारी के जयपुरिया स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्रों को पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई. ADJ राघवेन्द्र नारायण सिंह ने बच्चों को गुड-बैड टच के मायने सिखाए. साथ ही बाल अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा पर जागरूक किया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 30, 2026, 10:30 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 10:36 PM IST
Image Credit: ADJ राघवेन्द्र नारायण सिंह ने बच्चों को सिखाए गुड-बैड टच के मायने (Z News)
Join

'हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, सम्मान और भयमुक्त वातावरण में जीने का अधिकार है. बच्चों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है,' इसी शपथ के साथ मोतिहारी के कई स्कूलों में मुहिम की शक्ल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत POCSO Act पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. स्कूलों में चल रहे इस अभियान का जिम्मा कई न्यायाधीश संभाल रहे हैं.

जयपुरिया स्कूल, मोतिहारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान (Safe Childhood Campaign) के अंतर्गत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act, 2012) पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिला और सत्र न्यायाधीश (ADJ) राघवेन्द्र नारायण सिंह उपस्थित रहे.

इस जागरूकता कार्यक्रम में कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रशासनिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मसम्मान और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ जागरूक और सजग बनाना था. इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण कानूनी मार्गदर्शन दिया.

अपने संबोधन में ADJ डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को POCSO Act, 2012 के कई प्रावधानों और बच्चों को यौन शोषण से कानूनी संरक्षण प्रदान करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से Good Touch and Bad Touch, Personal Safety, Body Autonomy, Child Sexual Abuse Prevention और Cyber Safety जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया.

उन्होंने बच्चों को समझाया कि उनका शरीर उनका अपना है और उन्हें अपनी व्यक्तिगत सीमाओं एवं सुरक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए. किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए अनुचित व्यवहार, स्पर्श या असहज महसूस कराने वाली गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी किसी भी परिस्थिति में चुप रहने के बजाय अपने माता-पिता, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय वयस्क को तुरंत इसकी जानकारी देनी चाहिए.

उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार के डर, दबाव या प्रलोभन में आकर अनुचित व्यवहार को छिपाना नहीं चाहिए. डिजिटल युग में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन बातचीत करने, निजी जानकारी साझा करने और अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें और वीडियो किसी के साथ शेयर करने में सावधानी बरतने की सलाह दी.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

यह भी पढ़ें: 'चुप न रहें, आवाज उठाएं', मोतिहारी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES