SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में 3 एसपी और 54 डीएसपी का तबादला, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

बिहार के पुलिस महकमे में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार ने राज्य के तीन एसपी और 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी किया गया है. 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी अपराजित को पटना के विधि व्यवस्था पुलिस एसपी की जिम्मेदारी दी गई है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 22, 2026, 09:47 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 09:51 PM IST
Image Credit: बिहार में 57 पुलिस अधिकारियों का तबादला (Photo-AI)
Join

बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन और तबादले से संबंधित आदेश जारी किया है. गुरुवार को गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत भारतीय पुलिस सेवा और बिहार पुलिस सेवा के कुल 57 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें पुलिस अधीक्षक (SP), अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं. कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, अपराध अनुसंधान विभाग, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, रेल पुलिस और बिहार पुलिस अकादमी में पदस्थापित किया गया है. इसमें कई आईपीएस अधिकारी भी हैं.

अधिसूचना के मुताबिक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना में समादेष्टा पद पर पदस्थापित अपराजीत को पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वैशाली के मुकुल कुमार रंजन को पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना से हटाकर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, समस्तीपुर बनाया गया है.

गयाजी के आलोक रंजन, जो पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, भागलपुर की जिम्मेदारी दी गई है. भागलपुर की रश्मि को अपर पुलिस अधीक्षक, मधुबनी से अपर पुलिस अधीक्षक, रेल, पटना बनाया गया है. शेरघाटी के अजय प्रसाद को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर से अपराध अनुसंधान विभाग में अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है.

पूर्वी चंपारण के रोशन कुमार गुप्ता को पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा से हटाकर साइबर क्राइम, औरंगाबाद में डीएसपी बनाया गया है जबकि पटना के अंकुर कुमार को पुलिस मुख्यालय से रेल पुलिस, पटना में डीएसपी नियुक्त किया गया है.

पटना की कंचन राज को रेल पुलिस से अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी (विशेष अपराध) बनाया गया है. इसी तरह नालंदा के अरुण कुमार को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना में डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि जहानाबाद के शालीग्राम कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीएसपी बनाया गया है.

इसके अलावा, भवेश कुमार मंडल को आर्थिक अपराध इकाई, पटना और जितेंद्र कुमार सिंह को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में डीएसपी बनाया गया है. विजय कुमार को भी बिहार पुलिस अकादमी में पदस्थापित किया गया है, जबकि भोजपुर के संतोष कुमार सिंह को बी-सैप-16, पटना और बैजनाथ कुमार को बी-सैप-12, भीमनगर, सुपौल में जिम्मेदारी मिली है.

इसी तरह विश्वरंजन सिंह और जयकांत साव को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में डीएसपी बनाया गया है. शशि भूषण चौधरी को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है. गयाजी के धनंजय कुमार को भी बिहार पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी मिली है.

जहानाबाद के विमल कुमार को बी-सैप-14, पटना और कटिहार के उमाशंकर राय को बी-सैप-7, कटिहार में डीएसपी बनाया गया है. नालंदा के अरविंद कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी (विशेष अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है.

पटना के अजय कुमार को बिहार पुलिस मुख्यालय और पटना के अजीत कुमार को विशेष शाखा, बिहार, पटना में डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है. गृह विभाग के इस अधिसूचना में कई और अधिकारियों के नाम सूची में है, जिनका पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलोंऔर विशेष इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: MLC चुनाव में वोटिंग प्रोसेस क्या है? काउंटिंग से नहीं रैंकिंग से निकलते हैं रिजल्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES