SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुंगेर में आवारा कुत्तों का आतंक, 28 लोगों को काटकर किया जख्मी, बच्चों पर भी हमला

मुंगेर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. असरगंज प्रखंड के कई गांवों में आवारा कुत्तों ने दो दिनों में करीब 28 लोगों को काटा है. कुत्ते बच्चों को भी अपना शिकार बना रहे हैं.

Edited By Shailendra
Published: Oct 27, 2026, 06:34 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 06:48 PM IST
Image Credit: मुंगेर में आवारा कुत्तों ने 28 लोगों को घायल कर दिया (Photo-AI)
Join

मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के कई गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक से कई लोग शिकार हुए है. वही, प्रखंड जलालाबाद, नारायणपुर, मिल्की, जोरारी और आद्रश गांवों में कुत्तों के हमले में करीब 28 लोग जख्मी हो गए हैं. घायलों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

कुत्तों के हमले में जख्मी लोगों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे

कुत्तों के हमले में जख्मी लोगों को उनके परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया और एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई. घायलों में चार वर्षीय अंशु कुमार, 48 वर्षीय विनोद कुमार, नौ वर्षीय राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और मोनिका कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं.

बच्ची की चीख सुनकर वह घर से बाहर निकलीं और कुत्ते को भगाया

वहीं, पीड़िता राधिका कुमारी ने बताया कि वह खेत में सब्जी तोड़ने गई थी. इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर शरीर के कई हिस्सों में काट लिया. वहीं, ममता देवी ने बताया कि उनकी बच्ची सुबह से घर में थी. वह घर के गेट के पास खड़ी थी, तभी एक कुत्ता आया और बच्ची को काट लिया. बच्ची की चीख सुनकर वह घर से बाहर निकलीं और कुत्ते को भगाया.

दो दिनों में लगभग 28 लोगों को कुत्ते के काटने से बचाव का इंजेक्शन लगाया

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर ने बताया कि मंगलवार को करीब 15 लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे. सभी को डॉग बाइट वैक्सीन लगाई गई. वहीं, सोमवार को भी करीब 12 से 13 लोग अस्पताल पहुंचे थे. दो दिनों में लगभग 28 लोगों को कुत्ते के काटने से बचाव का इंजेक्शन लगाया गया है.

खड़ी ट्रक में पीछे से नारियल लदे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

दूसरी तरफ 27 अक्टूबर मंगलवार को ही जिले के खड़गपुर-जमुई एनएच-333 मुख्य मार्ग पर गंगटा थाना क्षेत्र के बनहरा चौक के पास सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उपचालक रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंगेल गांव निवासी पिंकू हाजरा के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

यह भी पढ़ें: मजदूरी करने गया था उपेंद्र, फिर वापस नहीं लौटा घर, 7 दिन जलकुंभी में मिला शव, सुपौल में सनसनी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES