SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज लॉन्च हो रही है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट, अब पेट्रोल के साथ इथेनॉल से भी भरेगी रफ्तार; जानें खासियत

टोयोटा आज यानी 25 नवंबर को भारत में अपनी एमपीवी इनोवा हाइक्रॉस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है. इस अपडेटेड मॉडल में नए हेडलैंप, बड़ी टचस्क्रीन और E85 फ्लेक्स-फ्यूल इंजन सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. जिससे यह कार 85 प्रतिशत तक इथेनॉल वाले ईंधन पर भी चल सकेगी.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 25, 2026, 13:31 IST | Updated: Nov 25, 2026, 13:56 IST
Join

भारतीय सड़कों पर राज करने वाली टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस अब नए रूप में आने वाली है. कंपनी आज यानी 25 नवंबर को इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है. इस बार गाड़ी के लुक और फीचर्स में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे.

लेकिन सबसे बड़ी चर्चा इस कार के इंजन को लेकर है. माना जा रहा है कि ये टोयोटा की पहली ऐसी कार होगी जो E85 फ्लेक्स-फ्यूल पर चल सकेगी. इस खबर में हम जानेंगे कि इस बार नई इनोवा हाइक्रॉस में ग्राहकों को क्या कुछ खास मिलने वाला है.

क्या रहेगा इस कार की डिजाइन?

नई इनोवा हाइक्रॉस के बाहरी लुक को पहले से ज्यादा तगड़ा बनाया गया है. इसके टीजर में पतली एलईडी डीआरएल के साथ नए हेडलैंप की झलक मिली है. इससे गाड़ी का अगला हिस्सा दिखने में बहुत धाकड़ लगता है.

इसके अलावा आगे की ग्रिल और बंपर की बनावट में भी थोड़ा बदलाव किया जा सकता है. पीछे की तरफ टेल लैंप की लाइटिंग और बंपर की प्लेट को नया रूप मिलने की उम्मीद है. गाड़ी का आकार पहले जैसा ही बड़ा और मजबूत रहेगा.

केबिन में मिलेगी बड़ी स्क्रीन की सुविधा

अंदर बैठने पर ये गाड़ी पहले की तरह ही आरामदायक और खुली महसूस होगी. इसमें सात लोगों के बैठने की पर्याप्त जगह बनी रहेगी. केबिन को नया अहसास देने के लिए सीटों के लेदर के रंगों में हल्का बदलाव किया जा सकता है.

साथ ही इस कार में सबसे बड़ा अपडेट डैशबोर्ड पर दिखेगा, जहां अब 12.3 इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिल सकती है. ड्राइवर के सामने वाला मीटर भी पूरी तरह डिजिटल होने की उम्मीद है.

पुराने लग्जरी फीचर्स भी रहेंगे

नए बदलावों के साथ कंपनी ने पुराने पसंदीदा फीचर्स को भी रखा जाएगा. इस कार में पहले की तरह बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलता रहेगा. अच्छे आवाज के लिए जेबीएल का साउंड सिस्टम दिया जाएगा.

अगर आप लंबे ट्रिप करते रहते हैं तो ट्रिप को आसान बनाने के लिए ओटोमन सीटें भी दी जाएंगी. साथ में सुरक्षा के हिसाब से लेवल-2 एडास और 360-डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए जाएंगे.

फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से बदलेगा खेल

इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका E85 फ्लेक्स-फ्यूल सपोर्ट हो सकता है. आसान भाषा में कहें तो यह गाड़ी 85 प्रतिशत तक इथेनॉल मिले ईंधन से चल सकेगी.

अभी ये साफ नहीं है कि ये सुविधा सिर्फ हाइब्रिड मॉडल में मिलेगी या सामान्य पेट्रोल इंजन में भी दी जाएगी. लेकिन जानकारों का मानना है कि हाइब्रिड वर्जन में इसके आने की संभावना सबसे ज्यादा है.

ताकत बढ़ेगी लेकिन माइलेज पर दिखेगा हल्का असर

मौजूदा हाइब्रिड मॉडल में 2.0 लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है. ये सेटअप कुल 173 हॉर्सपावर की ताकत और 204 एनएम का टॉर्क पैदा करता है.

फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी जुड़ने के बाद गाड़ी की ताकत और टॉर्क में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. वहीं इथेनॉल वाले ईंधन की बात करें तो इसको डलवाने से माइलेज में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES