SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Tesla की Flying Car का इंतजार छोड़िए! अभी खरीद सकते हैं ये उड़ने वाली गाड़ियां, जानिए कीमत और फीचर्स

मस्क ने अपनी नई रोडस्टर को फ्लाइंग कार के रूप में पेश किया है, जिसके बाद से उड़ने वाली गाड़ियों का क्रेज फिर से चर्चा में आ गया है. लेकिन अभी भी मार्केट में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो सड़के साथ-साथ हवाई सफर भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 16, 2026, 07:44 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 07:54 PM IST
Image Credit: फ्लाइंग कार
Join

अगर आप भी अपनी कार को सड़क पर चलाने के साथ आसमान में उड़ाने का सपना देखते हैं, तो यह कुछ समय में हकीकत में होने वाला है. Tesla के CEO एलन मस्क ने 16 अक्टूबर को अपनी कंपनी की नई Roadster कार की झलक दिखाई, जिसे उन्होंने उड़ने वाली कार बताया. इस कार में खास थ्रस्टर्स लगाए गए हैं, जिनकी सहायता से कार हवा में ही उछलने जैसी पॉवर पा जाती है. इसको लेकर कंपनी का दावा है कि इसे 2028 में प्रोडक्शन में लाया जाएगा. लेकिन, यह आम लोगों के लिए कब आएगी और इसकी कीमत क्या होगी, अभी तक इन सवालों के जवाब नहीं मिले हैं.

लेकिन अगर आप ऐसी कार का इंतजार नहीं करना चाहते, तो मार्केट में कुछ ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं या उनकी बुकिंग करा सकते हैं. इनमें ऐसी गाड़ियां शामिल हैं जो सड़क पर चलने के साथ फ्लाइट के जैसे उड़ भी सकती हैं. वहीं, कुछ वाहन ऐसे हैं जो सीधे हवा में उड़ान भरने और उतरने के लिए बनाए गए हैं.

Klein Vision AirCar

Klein Vision की AirCar उन वाहनों में शामिल है जो जरूरत पड़ने पर कार से फ्लाइट बन सकती है. कंपनी के अनुसार, इसे कार से विमान में बदलने में लगभग 90 सेकंड लगते हैं. इसका डिजाइन स्पोर्ट्स कार जैसा है, वहीं उड़ान के लिए इसमें पंख लगाए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 8 लाख डॉलर यानी करीब 7 करोड़ रुपये बताई गई है. लेकिन, सही कीमत और इसकी उपलब्धता खरीदारी की शर्तों पर ही निर्भर करेगी.

Alef Model A

Alef Model A एक इलेक्ट्रिक कार है जिसे सड़क पर चलाने के साथ हवा में उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी खासियत इसका वर्टिकल टेकऑफ सिस्टम है. यानी इसे उड़ान भरने के लिए नार्मल विमान की तरह लंबे रनवे की जरूरत नहीं होती. कंपनी के मुताबिक, इस कार को अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से विशेष एयरवर्थिनेस सर्टिफिकेशन मिला है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. लेकिन, इस तरह का सर्टिफिकेशन मिलने का मतलब यह नहीं है कि इसे हर जगह बिना किसी अतिरिक्त परमिशन के उड़ाया जा सकता है.

Samson Switchblade

Samson Switchblade उन लोगों के लिए एक अलग ऑप्शन है, जो कार और विमान दोनों का एक्सपीरियंस चाहते हैं. यह तीन पहियों वाला वाहन है, जिसे सड़क पर चलाने और हवा में उड़ाने के लिए तैयार किया गया है. कंपनी के अनुसार, इसे ड्राइविंग मोड से फ्लाइंग मोड में बदलने में लगभग तीन मिनट लगते हैं. इसकी कीमत किट के रूप में करीब 1.7 लाख से 1.95 लाख डॉलर यानी करीब 1.5 करोड़ से 1.8 करोड़ रुपये तक बताई गई है. इसे खरीदने के बाद विमान के रूप में तैयार करने के लिए असेंबली और दूसरी जरूरी प्रक्रियाओं की जरूरत पड़ सकती है.

AeroMobil

AeroMobil भी कार और विमान को एक साथ लाने की कोशिश है. यह दो लोगों के बैठने वाला हाइब्रिड वाहन है, जिसे तीन मिनट से कम समय में कार से विमान में बदला जा सकता है. इसमें टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है. इसके अलावा, इमरजेंसी में सेफ्टी के लिए बैलिस्टिक रिकवरी पैराशूट जैसी सुविधा भी शामिल है. लेकिन, इसकी कीमत और आम यूजर्स के लिए उपलब्धता की जानकारी खरीदारी से पहले कंपनी से चेक करना चाहिए.

ये Flying Vehicles भी हैं चर्चा में

कार और विमान के अलावा, कुछ ऐसे प्राइवेट उड़ने वाले वाहन भी सामने आए हैं जिन्हें कम दूरी की उड़ान के लिए तैयार किया गया है. इनमें से कई इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग यानी eVTOL तकनीक पर काम करते हैं. ये वाहन हेलिकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उड़ान भर सकते हैं और नीचे उतर सकते हैं.

Rictor X4
यह एक प्राइवेट उड़ने वाला इलेक्ट्रिक वाहन है, जिसकी बताई गई कीमत लगभग 39,900 डॉलर यानी करीब 35 लाख रुपये है.  

Jetson ONE
यह एक सिंगल सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल है. इसे कम दूरी की प्राइवेट उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी कीमत लगभग 1.28 लाख से 1.48 लाख डॉलर यानी करीब 1.1 करोड़ से 1.3 करोड़ रुपये बताई गई है.

Pivotal Helix (BlackFly)
यह भी इलेक्ट्रिक उड़ने वाले वाहनों की लिस्ट में आता है. इसे खास तौर पर पर्सनल उड़ान के लिए तैयार किया गया है. लेकिन, इसकी खरीद और इस्तेमाल के लिए स्थानीय विमानन नियमों को समझना जरूरी है.

Air ONE
यह एक इलेक्ट्रिक eVTOL वाहन है, जिसे प्राइवेट उड़ान के लिए डिजाइन किया गया है. इस तरह के वाहनों का मकसद कम दूरी के सफर में सड़क परिवहन का ऑप्शन देना है.

(ये भी पढे़ंः  बिना पंखों के उड़ी Elon Musk की Flying Car! 5 गाड़ियों के ऊपर से लगाई छलांग, 1 सेकंड में पकड़ती है 0 से 60 की स्पीड)

क्या आम लोग कर सकेंगे Flying Car से सफर?

उड़ने वाली कारों की तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन इन्हें आम लोगों के डेली लाइफ के सफर का हिस्सा बनने में अभी समय लग सकता है. शहरों में उड़ान भरने और उतरने की जगह, सुरक्षा, हवाई यातायात नियंत्रण और शोर से जुड़े नियम बड़ी चुनौतियां हैं. इसके साथ, इन वाहनों की कीमत और मेंनटेनेंस का खर्च भी काफी ज्यादा है.

(ये भी पढे़ंः इस दिवाली-धनतेरस घर लाएं नई Toyota Glanza! अब CNG में भी मिलेगा ऑटोमेटिक का असली मजा, कीमत...)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES