SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

920 PS की ताकत और 2.8 सेकंड में 100 की स्पीड, Lamborghini ने उतारी Temerario Spyder, देखें क्या है खास?

लेम्बोर्गिनी ने अपनी नई हाइब्रिड सुपरकार Temerario Spyder को पेश कर दिया है, जिसमें कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक हार्डटॉप छत दी गई है. 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 हाइब्रिड सेटअप और 10,000 rpm की ताकत वाली यS कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 2.8 सेकंड में पकड़ लेती है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 20, 2026, 20:36 IST | Updated: Nov 20, 2026, 20:40 IST
Join

लेम्बोर्गिनी ने अपनी नई हाइब्रिड सुपरकार Temerario Spyder को दुनिया के सामने पेश कर दिया है. लेम्बोर्गिनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कार में बटन से खुलने और बंद होने वाली हार्डटॉप छत दी गई है.

ये कार स्टैंडर्ड Temerario कूप पर आधारित है. इसका इंजन सेटअप और बाहरी स्टाइल काफी हद तक कूप जैसा ही है. लेकिन इसकी छत इसे मार्केट में मौजूद दूसरी ओपन-टॉप कारों से अलग बनाती है. भारत में भी इसके जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है.

17 सेकंड में खुलने वाली छत और दमदार बाहरी लुक

इस कार में आगे की तरफ तगड़े हेडलैंप्स, बड़े एयर इनटेक और हेक्सागोनल एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स देखने को मिलते हैं. साइड में सबसे बड़ा बदलाव इसकी फोल्डिंग हार्डटॉप छत है, जो दस इलेक्ट्रिक एक्ट्यूएटर्स से चलती है.

ये छत सीटों के पीछे खड़ी होकर खुलती या बंद होती है और इसमें सिर्फ 17 सेकंड का समय लगता है. आप 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक चलते-चलते भी इसे खोल या बंद कर सकते हैं.

छत खुलने पर कार का सेंटर ऑफ ग्रेविटी 3mm नीचे आ जाता है, जबकि वजन का संतुलन पहले जैसा ही रहता है. पीछे की तरफ दो हेक्सागोनल काउल हैं, जो खुले हुए V8 इंजन को फ्रेम करते हैं.

आरामदायक केबिन और पहले से ज्यादा जगह

कार के अंदर स्पोर्टी डैशबोर्ड मिलता है, जिसे ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. डैशबोर्ड में अल्कंटारा लेदर, कार्बन फाइबर और सॉफ्ट-टच फिनिश का इस्तेमाल किया गया है.

बीच में एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें कार के ज्यादातर फीचर्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है. को-पैसेंजर के सामने भी एक छोटी स्क्रीन दी गई है.

ड्राइवर के लिए डिजिटल क्लस्टर और स्टीयरिंग व्हील पर ही लाइट, वाइपर, ड्राइव मोड और फ्रंट लिफ्ट के बटन मौजूद हैं.

पुरानी Huracan EVO Spyder के मुकाबले इसमें 46mm ज्यादा लेगरूम, 22mm ज्यादा हेडरूम और 9mm ज्यादा शोल्डर और  एल्बो रूम मिलता है. इसमें 6 फीट 4 इंच तक लंबे लोग भी आराम से बैठ सकते हैं.

920 PS की हाइब्रिड ताकत

इसमें 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जिसके साथ 8-स्पीड DCT गियरबॉक्स और तीन इलेक्ट्रिक मोटर काम करते हैं. अकेला पेट्रोल इंजन 800 PS की ताकत देता है, जबकि हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलकर ये कुल 920 PS की पावर बनाता है.

ये इंजन 10,000 rpm तक जाता है और लॉन्च कंट्रोल के साथ 10,250 rpm तक पहुंच सकता है. कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 343 किमी प्रति घंटा है.

वजन कम करने के लिए इसमें अलेगेरिटा पैकेज भी है, जो कार्बन फाइबर पार्ट्स के जरिए कार का वजन करीब 22 किलो तक घटा देता है.

मजबूत चेसिस और पांच ड्राइविंग मोड्स

इस सुपरकार को ऑल-एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम चेसिस पर बनाया गया है, जिसे खुली छत के हिसाब से खास तौर पर ट्यून किया गया है.

पुरानी Huracan EVO Spyder के मुकाबले इसकी डायनामिक बेंडिंग स्टिफनेस 9 प्रतिशत और टॉर्शनल रिजिडिटी 6 प्रतिशत ज्यादा है. सस्पेंशन में बदलाव से खराब सड़कों पर आने वाले कंपन भी 20 प्रतिशत तक कम हुए हैं.

कार में सिट्टा, स्ट्राडा, स्पोर्ट, कोर्सा और कोर्सा ईएससी ऑफ जैसे पांच ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं. इसके अलावा तीन लेवल वाला ड्रिफ्ट मोड और तेरह ड्राइविंग कॉम्बिनेशन भी दिए गए हैं.

भारत में कब आएगी?

कंपनी ने अभी इस कार का ग्लोबल खुलासा किया है. भारत में इसके लॉन्च की तारीख या कीमत को लेकर अभी कोई पक्की घोषणा नहीं हुई है.

अंदाजा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये 2027 में बिक्री के लिए आएगी. भारत में इसके अगले साल के आखिर तक आने की उम्मीद है.

देश में स्टैंडर्ड Temerario की एक्स-शोरूम कीमत 5.87 करोड़ रुपये है. ऐसे में Spyder वेरिएंट की कीमत 6.25 करोड़ रुपये से ऊपर जा सकती है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES