SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

82 हजार से 1.15 लाख तक, ये हैं भारत की 5 दमदार 125cc बाइक्स, सिर्फ 5.4 सेकेंड में पकड़ती हैं 60 की स्पीड!

स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस खोज रहे बाइक लवर्स के लिए 125cc बाइक्स बेहतरीन ऑप्शन हैं. किफायती कीमत में तेज रफ्तार, बढ़िया माइलेज और प्रीमियम फीचर्स का यह कॉम्बिनेशन Gen-Z को भी लुभाता है. आइए जानते हैं टॉप 5 पावरफुल 125cc बाइक्स की डिटेल्स.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 02, 2026, 07:44 PM IST | Updated: Sep 02, 2026, 07:51 PM IST
Image Credit: बेस्ट माइलेज और स्पीड बाइक्स
Join

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो देखने में भी स्टाइलिश हो और एक्सीलेटर घुमाते ही रफ्तार से बातें करे, तो 125cc सेगमेंट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आजकल Gen-Z हों या फिर ऑफिस जाने वाले लोग, हर कोई माइलेज के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस खोजता है. 82 हजार रुपये से लेकर 1.15 लाख रुपये के बजट में कंपनियों ने इस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक फीचर्स वाले बाइक मार्केट में उतारे हैं. 0 से 60 किमी/घंटा की सबसे तेज रफ्तार से लेकर सबसे ज्यादा हॉर्सपावर देने वाली भारत की टॉप 5 125cc बाइक्स की डिटेल्स आइए जानते हैं, जिससे आप अपने लिए सही मॉडल चुन सकते हैं.

Hero Xtreme 125R

अगर आप हर दिन इस्तेमाल के साथ-साथ बाइक में स्पॉर्टी लुक चाहते हैं, तो Hero Xtreme 125R आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 91,500 रुपये है. इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन कंपनी ने दिया है, जो 11.4hp की पावर, इस लिस्ट में सबसे ज्यादा और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. आरामदेह बाइक के मामले में भी इसमें पैर रखने की जगह, सीधा हैंडल और आरामदायक सीट दी गई है. इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलईडी लाइट्स और हैजार्ड लैंप जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

TVS Raider 125 

82,860 रुपये की एक्स शोरूम प्राइज वाली TVS Raider 125 अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स वाली बाइक्स में से एक मानी जाती है. इसमें 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.2hp की पावर और 11.75Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह बाइक मात्र 5.8 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रित घंटा की स्पीड हासिल कर लेती है और इसकी टॉप स्पीड 99 किमी प्रति घंटा है. इसमें 5-इंच की एलसीडी स्क्रीन, पावर और इको जैसे दो राइडिंग मोड्स, यूएसबी चार्जिंग और जीटीटी टेक्नोलॉजी दी गई है.

Honda CB 125 Hornet

इस लिस्ट की सबसे मंहगी बाइक में Honda CB 125 Hornet का नाम आता है. जिसका एक्स शोरूम प्राइज 1.15 लाख रुपये है, लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स इसकी कीमत को सही ठहराते हैं. इसमें 123.94cc का एयर-कूल्ड इंजन है, जो 10.99hp की पावर और 11.2Nm का टॉर्क देता है. यह बाइक सिर्फ 5.4 सेकेंड में 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है, जो इस सेगमेंट में सबसे तेज है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 4.2-इंच की टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सिंगल-चैनल एबीएस और 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

Hero Super Splendor

हीरो सुपर स्प्लेंडर सालों से भारतीयों की पसंद और भरोसे का प्रतीक रही है. 84,448 रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत वाली इस बाइक में 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.72hp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें ब्लूटूथ-पावर्ड एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो कॉल और मैसेज अलर्ट देता है. इसके साथ ही USB चार्जिंग, हीरो की i3S टेक्नोलॉजी और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. शानदार माइलेज और देशभर में हीरो का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसे कस्टमर्स की पहली पसंद बनाता है.

Honda Shine 125

होंडा शाइन 125 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में शामिल है. इसके पीछे कई वजहें हैं, लेकिन एक वजह इसका 123.94cc का इंजन भी है, जो 10.60hp की पावर और 11Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 81,508 रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत वाली इस बाइक का वजन सिर्फ 113 kg है, जिससे इसे भारी ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है इसमें 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक, इक्वलाइज़र के साथ CBS और होंडा की साइलेंट स्टार्ट तकनीक यानी ACG जैसे कई काम के फीचर्स मिलते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES