Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, पति विवेक दहिया ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Divyanka Tripathi: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है. दिव्यांका के हाथ की दो हड्डी टूट गईं हैं. विवेक ने दिव्यांका का हेल्थ अपडेट दिया है.

Written by - Manushri Bajpai | Last Updated : Apr 19, 2024, 09:32 AM IST
  • दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट
  • विवेक दहिया ने दिया पोस्ट
Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, पति विवेक दहिया ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली: Divyanka Tripathi: 'ये है मोहब्बतें' से इशिता बनकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक्सीडेंट हो गया है. वह अस्पताल में एडमिट हैं. दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट के बारे में एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया की टीम ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है. टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डी भी टूट गई हैं. एक्ट्रेस की सर्जरी होनी है.

दिव्यांका त्रिपाठी के साथ हुआ हादसा

दिव्यांका त्रिपाठी के पति और एक्टर विवेक दहिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 अप्रैल की देर रात स्टोरी सेक्शन में एक दुखद पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा- हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन टाल दिया गया है. कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हुआ है और अब वह मेडिकल केयर में हैं. 

लोगों से दुआ करने की प्रार्थना

टीम ने लिखा कि उनके ठीक होने तक विवेक उनके साथ ही रहेंगे. आपके समझने और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. आप सभी दिव्यांका के जल्द ठीक होने की दुआ करें. विवेक आप सबके साथ कनेक्ट करने के लिए उत्सुक हैं. बता दें कपल फैंस से बात करने के लिए लाइव सेशन करने वाले थे.

आज होगा एक्ट्रेस का ऑपरेशन

विवेक दहिया की टीम ने एक एक्स-रे रिपोर्ट की तस्वीर भी शेयर की है. एक्स-रे रिपोर्ट के साथ कैप्शन में लिखा था- दिव्यांका मैम की हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और उनकी कल सर्जरी होने वाली है. जब से  दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की खबर सामने आई है, फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 32 साल के हुए Athiya Shetty के पति KL Rahul, एक्ट्रेस ने दिखाई जन्मदिन की इनसाइड फोटोज

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप

ट्रेंडिंग न्यूज़