Video: होली पार्टी में निक जोनस की गोद में बैठकर डांस करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, मनारा ने भी लगाए जीजू संग ठुमके
Advertisement
trendingNow12174948

Video: होली पार्टी में निक जोनस की गोद में बैठकर डांस करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, मनारा ने भी लगाए जीजू संग ठुमके

Priyanka Chopra Holi: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और बेटी मालती मेरी के साथ इस साल भारत में होली मनाई है. होली पार्टी में पूरा चोपड़ा परिवार एक साथ दिखाई दिया. पार्टी के कुछ अनसीन वीडियोज ने प्रियंका चोपड़ा ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं.  

Video: होली पार्टी में निक जोनस की गोद में बैठकर डांस करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, मनारा ने भी लगाए जीजू संग ठुमके

Priynaka Chopra Holi: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत में हैं. निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मेरी (Malti Marie) के साथ एक्ट्रेस ने धूमधाम से होली सेलिब्रेट की. कुछ देर पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ होली सेलिब्रेशन की अनसीन फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. वीडियोज में मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) भी ढोल पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. पूरा चोपड़ा परिवार होली के रंगों में रंगा बढ़िया दिखाई दे रहा है. 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की होली है खास 

प्रियंका ने कुछ देर पहले फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं. पहली फोटो में मालती और निक के साथ एक्ट्रेस पोज देती दिख रही हैं. तीनों का होली वाला लुक कमाल दिखाई दे रहा है. नन्ही मालती भी होली के लिए स्पेशल तरीके से तैयार हुई दिखाई दे रही हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

प्रियंका-निक का होली वाला डांस 

प्रियंका और निक की होली पार्टी में सभी ने मस्ती की. एक्ट्रेस खुद भी 'ब्लू है पानी-पानी' गाने पर डांस करती दिख रही हैं.वहीं, एक स्लाइड में प्रियंका नीक की गोदी में बैठ ढोल पर थिरकती दिख रही हैं. साथ ही वीडियो में वो नीक के कान में कुछ कहती भी दिखाई दे रही हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

जमकर थिरकीं मनारा चोपड़ा

मनारा चोपड़ा के फैन पेज लगातार उनके वीडियोज शेयर कर रहे हैं. पूरी होली पार्टी में मनारा ने प्रियंका, नीक, अपनी, बहन और पूरे परिवार के साथ जमकर डांस किया. एक वीडियो में वो ढोल पर ठुमके लगाती भी दिखाई दे रही हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

वायरल हो गए वीडियोज 

बता दें कि फैंस को चोपड़ा फैमिली का होली सेलिब्रेट करना का तरीका बहुत पसंद आ रहा है. देखते ही देखते पूरे इंस्टाग्राम पर परिवार की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो गए हैं. 

 

 

Trending news