प्रियंका चोपड़ा को भी पसंद आई 'अमर सिंह चमकीला', परिणीति बोलीं- 'थैंक्यू मिमी दीदी'
Advertisement
trendingNow12204321

प्रियंका चोपड़ा को भी पसंद आई 'अमर सिंह चमकीला', परिणीति बोलीं- 'थैंक्यू मिमी दीदी'

Amar Singh Chamkila: फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को फैंस का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है. प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर मूवी की तारीफ की है. बहन का रिएक्शन देख परिणीति खुश हो गई हैं. 

प्रियंका चोपड़ा को भी पसंद आई 'अमर सिंह चमकीला', परिणीति बोलीं- 'थैंक्यू मिमी दीदी'

Amar Singh Chamkila: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई  फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' (Amar Singh Chamkila) को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. कहानी से लेकर किरदारों तक, दर्शक पूरी मूवी की तारीफ करते दिख रहे हैं. कुछ देर पहले इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) के निर्देशन में बनी फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी पोस्ट शेयर किया है. देसी गर्ल को भी फिल्म पसंद आई है. आइए जानते हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए क्या कहा.

प्रियंका चोपड़ा को पसंद आई 'अमर सिंह चमकीला'

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेटफ्लिक्स इंडिया का एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'इम्तियाज सर, दिलजीत, टीशा और टीम को बधाई. फिल्म बहुत बढ़िया है. इसके बाद परिणीती ने भी देसी गर्ल की स्टोरी रिशेयर करते हुए लिखा, 'थैंक्यू मिमी दीदी.' प्रियंका हमेशा अपनी दोनों बहनों के प्रोजेक्ट्स की तारीफ करती हैं. एक्ट्रेस को मनारा की बर्थडे पार्टी में भी देखा गया था.  

महादेव की भक्ति में डूबे रणवीर सिंह, कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा संग पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, देखें Video

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें 

परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि फिल्म को मिल रहे रिस्पांस को देख वो बहुत खुश हैं और इमोशनल भी. एक्ट्रेस ने कुछ बीटीएस फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें फिल्म के अलग-अलग सीन के लिए शूटिंग होती दिख रही है. कहना गलत नहीं होगा कि परिणीति ने इस मूवी के शानदार कमबैक किया है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर पिता सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

आईएमडीबी पर मिली 8.4 रेटिंग 

इम्तियाज अली ने एक बार फिर मास्टर पीस बनाकर फैंस का दिल जीत लिया है. कुछ घंटे के अंदर आईएमडीबी पर  फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को 10 में से 8.4 रेटिंग मिली है.  बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के अलावा इंडस्ट्री के और भी सितारे और फैंस लगातार फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस देते दिख रहे हैं. 

Trending news