IPL 2024: रोहित ने मुंबई के लिए खेल लिया अपना आखिरी मैच? सोशल मीडिया पर फैंस ने मचाई सनसनी
Advertisement
trendingNow12253019

IPL 2024: रोहित ने मुंबई के लिए खेल लिया अपना आखिरी मैच? सोशल मीडिया पर फैंस ने मचाई सनसनी

IPL 2024, MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 14 मैचों में 4 जीत और 10 मैचों में हार के साथ IPL 2024 से विदाई ली है. 

IPL 2024: रोहित ने मुंबई के लिए खेल लिया अपना आखिरी मैच? सोशल मीडिया पर फैंस ने मचाई सनसनी

IPL 2024, MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 14 मैचों में 4 जीत और 10 मैचों में हार के साथ IPL 2024 से विदाई ली है. यह तय हो गया कि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम IPL 2024 की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर ही रहेगी. मुंबई इंडियंस (MI) को नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी रास नहीं आई. IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था.

रोहित ने मुंबई के लिए खेल लिया अपना आखिरी मैच?  

रोहित शर्मा मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी से मिलते हुए नजर आए. रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोनों किसी बात पर गंभीर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है और नीता अंबानी उन्हें टीम नहीं छोड़ने के लिए मना रही हैं. हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों के बीच क्या बात हुई है. 

संजीव गोयनका की एंट्री से मची सनसनी

इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका भी रोहित शर्मा के साथ कुछ बात करने आ जाते हैं. ऐसे में फैंस कयास लगाते हैं कि कहीं संजीव गोयनका अगले IPL सीजन में रोहित शर्मा को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल करने के लिए ब्लैंक चेक तो ऑफर नहीं कर रहे हैं. हालांकि ये सभी बातें महज फैंस के कयास और अटकले ही हैं. रोहित शर्मा ने IPL 2024 सीजन के 14 मैचों में 32.08 की औसत से 417 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के बल्ले से इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक निकला है.

लखनऊ ने मुंबई को हराया

निकोलस पूरन (29 गेंद में 75) और कप्तान केएल राहुल (41 गेंद में 55) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 44 गेंद में 109 रन की साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया. लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने 6 विकेट पर 214 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा (38 गेंद में 68 रन) और नमन धीर (28 गेंद में नाबाद 62 रन) की अर्धशतकीय पारियों के बाद भी मुंबई को छह विकेट पर 196 पर रोक दिया. इस हार के बाद यह तय हो गया कि मुंबई की टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ आखिरी पायदान पर रहेगी. एलएसजी का अभियान 14 मैचों में सात जीत के साथ खत्म हुआ. टीम तालिका में छठे पायदान पर है.

Trending news