SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्लासरूम में पढ़ रहे थे बच्चे, तभी स्कूल में बरसने लगी गोलियां, ओरेगन में 3 बच्चों समेत 4 की मौत; हमलावर भी मारा गया

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं अब आम होने लगी हैं. इस बीच गुरुवार को ओरेगन में एक स्कूल को एक बदमाश ने निशाना बनाया. 16 साल के शख्स ने स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे 3 बच्चों समेत एक शिक्षक की मौत हो गई.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 16, 2026, 06:50 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 06:57 AM IST
Image Credit: अमेरिका में स्कूल में फायरिंग से हड़कंप.
Join

अमेरिका के ओरेगन राज्य में गुरुवार को एक प्राइमरी स्कूल (एलिमेंट्री स्कूल) में एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में कम से कम 4 लोगों की जान गई. मृतकों में तीन बच्चे और एक वयस्क भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि हमलावर भी मारा गया. इस घटना के बारे में बेंड पुलिस विभाग के प्रवक्ता शीला मिलर की ओर से जानकारी दी गई.

पुलिस की ओर से बताया कि कि अधिकारियों को इससे पहले एक कार में गोली चलने की सूचना मिली थी. इसी के कुछ समय बाद स्कूल के अंदर एक हमलावर के होने की जानकारी पुलिस को मिली. पूरी घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.00 बजे की है. पुलिस ने तरंत एक्शन लेते हुए हमलावर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची.

हालांकि, अभी पुलिस पहुंच ही रही थी कि उन्हें सूचना मिली की हमलावर ने स्कूल में फायरिंग कर दी है, जिसमें कई बच्चे घायल है. इस दौरान हमलावर को भी गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर को किसने गोली मारी. पुलिस को अनुमान है कि वहां पर मौजूद किसी शख्स ने हमलावर को गोली मारी हो.

पुलिस ने हमले पर क्या जानकारी दी?

कुछ समय बाद पुलिस की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि घटना में कई लोग हताहत हुए हैं. घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर तीन बच्चों और एक शिक्षक को मृत घोषित कर दिया गया. इस हमले में घायल कुछ अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है.  

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले में तीन बच्चों की जान गई है और एक शिक्षक की भी मौत हुई है.  हालांकि,पुलिस ने इन आंकड़ों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. सीएनएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि हमलावर 16 साल का एक लड़का था. पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि भी नहीं की है.

स्कूल में पढ़ते हैं 400 लोग

ये घटना सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल की है. जहां पर 400 से 450 बच्चे पढ़ते हैं. इसके साथ ही 40 से अधिक कर्मचारी भी कार्यरत हैं. घटना के बाद एक्शन लेते हुए स्कूल में लॉकडाउन लगा दिया गया. बेंड-ला पाइन स्कूल के डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित निकालकर बसों से दूसरी जगह लेकर गई. इसके बाद बच्चों को परिवार को सौंप दिया गया. बताया जाता है कि माता-पिता अपने बच्चों का इंतजार एक चर्च के पास कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का वो 'नफरती लड़का' जिसके दिमाग में भरा था जहर, जानिए टीनएजर की वो खौफनाक स्टोरी

यह भी पढ़ें: समंदर में मछलियों की तरह तैर रहे iPhone... विदेशी परफ्यूम भी हुआ पानी-पानी! आखिर क्या है इस Video की असली कहानी?

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES