SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फेक मार्केटिंग: BAR एग्जाम में फेल, फिर भी खुद को बताया 'अटॉर्नी'! ट्रंप की नई प्रेस सचिव की डिग्री और दावों पर सवाल

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव की नौकरी आसान नहीं है. कभी राष्ट्रपति के अजीबोगरीब बयानों को डिफेंड करना पड़ता है तो कभी कुछ और दिक्कत आ जाती है. हालांकि ताजा मामला इससे उलट है. यहां ट्रंप की नई-नवेली प्रेस सचिव किसी और वजह से विवादों में हैं. हालांकि बवाल के बीच ट्रंप प्रशासन ने उनका बचाव किया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 16, 2026, 02:15 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 03:04 PM IST
Image Credit: Katie Zacharia (White House)
Join

अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारिक निवास व्हाइट हाउस की नई-नवेली प्रेस सचिव केटी जकारिया खुद की फेक मार्केटिंग करने को लेकर विवादों में हैं. केटी जकारिया पर आरोप है कि वो बार की परीक्षा में फेल हो गईं थीं, इसके बावजूद ऐसी पोस्टें साझा कर रही थीं, जिनमें उन्हें 'अटॉर्नी' बताया गया था. बताते चलें जकारिया ने प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की जगह ली है, जिन्होंने अगस्त में यह पद छोड़ दिया था.

हंगामा है क्यों बरपा!

व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया खुद को पेशे से वकील बताती हैं. नई जिम्मेदारी संभालने से पहले वो ट्रंप की मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में सलाहकार थीं. ये कंपनी ट्रंप के सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल को चलाती है. 

उनके विवादों में घिरने की वजह उनकी सोशल मीडिया पर कम से कम 15 पुरानी पोस्ट्स हैं, जिनमें उन्होंने खुद को 'अटॉर्नी' बताया था. वो भी तब, जब वो कैलिफोर्निया 'बार' एग्जाम में फेल हो गई थीं. वहीं वो सार्वजनिक रूप से ये स्वीकार कर चुकी थीं कि उन्हें इस पदनाम का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई थी.

अप्रैल 2025 से सितंबर 2026 के बीच जकारिया के X और ट्रुथ सोशल अकाउंट पर प्रकाशित पोस्ट में फॉक्स न्यूज की हेडलाइन और वन अमेरिका न्यूज़ के कार्यक्रमों की क्विपिंग्स भी थीं. जिनमें उन्हें अटॉर्नी बताया गया था और उन्होंने बार-बार इन पोस्ट को अपने फॉलोअर्स तक शेयर किया था.

हालांकि उन्होंने नई जिम्मेदारी संभालने से पहले कुछ पोस्ट डिलीट कर दिए थे, लेकिन जो बाकी रह  गए थे, उन्हें घेरने के लिए काफी थे.

उसी विवाद पर नए सवाल उठे कि 2011 में पेपरडाइन यूनिवर्सिटी के कैरुसो स्कूल ऑफ लॉ से पढ़ाई पूरी करने के बाद जकारिया ने सार्वजनिक रूप से अपनी कानूनी योग्यता को आखिर किस बिनाह पर पेश किया.

हालांकि इस केस से परिचित एक सूत्र ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट की पुष्टि की, जिसमें कहा गया था कि वह उसी साल बार की परीक्षा में फेल हो गई थीं. हालांकि जकारिया ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में फेल होने की बात कबूलते हुए कहा था कि उन्होंने एग्जाम नहीं दिया था.

ट्रंप ने उनकी नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा था कि वह उनकी बहुत वफादार हैं और उनका रिकॉर्ड बेदाग है. इसलिए उन्हें चुना गया. अब इस विवाद के बाद भी ट्रंप प्रशासन उनका बचाव कर रहा है.

JOB के पहले दिन ही ब्लंडर

प्रेस सेक्रेटरी जकारिया की पहली व्हाइट हाउस ब्रीफिंग बहुत जल्द खत्म हो गई. ट्रंप की तारीफ में कसीदे पढ़ने से शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस हास्यास्पद मोड़ पर खत्म हुई. दरअसल जब उनसे बच्चों की परवरिश और JOB के बीच संतुलन पर सवाल पूछा गया तो केटी, बॉस और हसबैंड को लेकर ऐसा कन्फ्यूज हुईं कि ट्रंप को ही पति बना बैठीं. उन्होंने कहा- 'मेरे प्रेसिडेंट... माफ कीजिए, मेरे पति...' 

हालांकि जैसे ही उन्हें गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इसे मजाक में लेते हुए जोक बताते हुए कहा कि ये अच्छा वाला था. इस तरह केटी मैडम की व्हाइट हाउस में बोनी खराब हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES