)
अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारिक निवास व्हाइट हाउस की नई-नवेली प्रेस सचिव केटी जकारिया खुद की फेक मार्केटिंग करने को लेकर विवादों में हैं. केटी जकारिया पर आरोप है कि वो बार की परीक्षा में फेल हो गईं थीं, इसके बावजूद ऐसी पोस्टें साझा कर रही थीं, जिनमें उन्हें 'अटॉर्नी' बताया गया था. बताते चलें जकारिया ने प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की जगह ली है, जिन्होंने अगस्त में यह पद छोड़ दिया था.
व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया खुद को पेशे से वकील बताती हैं. नई जिम्मेदारी संभालने से पहले वो ट्रंप की मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में सलाहकार थीं. ये कंपनी ट्रंप के सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल को चलाती है.
उनके विवादों में घिरने की वजह उनकी सोशल मीडिया पर कम से कम 15 पुरानी पोस्ट्स हैं, जिनमें उन्होंने खुद को 'अटॉर्नी' बताया था. वो भी तब, जब वो कैलिफोर्निया 'बार' एग्जाम में फेल हो गई थीं. वहीं वो सार्वजनिक रूप से ये स्वीकार कर चुकी थीं कि उन्हें इस पदनाम का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई थी.
अप्रैल 2025 से सितंबर 2026 के बीच जकारिया के X और ट्रुथ सोशल अकाउंट पर प्रकाशित पोस्ट में फॉक्स न्यूज की हेडलाइन और वन अमेरिका न्यूज़ के कार्यक्रमों की क्विपिंग्स भी थीं. जिनमें उन्हें अटॉर्नी बताया गया था और उन्होंने बार-बार इन पोस्ट को अपने फॉलोअर्स तक शेयर किया था.
हालांकि उन्होंने नई जिम्मेदारी संभालने से पहले कुछ पोस्ट डिलीट कर दिए थे, लेकिन जो बाकी रह गए थे, उन्हें घेरने के लिए काफी थे.
उसी विवाद पर नए सवाल उठे कि 2011 में पेपरडाइन यूनिवर्सिटी के कैरुसो स्कूल ऑफ लॉ से पढ़ाई पूरी करने के बाद जकारिया ने सार्वजनिक रूप से अपनी कानूनी योग्यता को आखिर किस बिनाह पर पेश किया.
हालांकि इस केस से परिचित एक सूत्र ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट की पुष्टि की, जिसमें कहा गया था कि वह उसी साल बार की परीक्षा में फेल हो गई थीं. हालांकि जकारिया ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में फेल होने की बात कबूलते हुए कहा था कि उन्होंने एग्जाम नहीं दिया था.
ट्रंप ने उनकी नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा था कि वह उनकी बहुत वफादार हैं और उनका रिकॉर्ड बेदाग है. इसलिए उन्हें चुना गया. अब इस विवाद के बाद भी ट्रंप प्रशासन उनका बचाव कर रहा है.
प्रेस सेक्रेटरी जकारिया की पहली व्हाइट हाउस ब्रीफिंग बहुत जल्द खत्म हो गई. ट्रंप की तारीफ में कसीदे पढ़ने से शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस हास्यास्पद मोड़ पर खत्म हुई. दरअसल जब उनसे बच्चों की परवरिश और JOB के बीच संतुलन पर सवाल पूछा गया तो केटी, बॉस और हसबैंड को लेकर ऐसा कन्फ्यूज हुईं कि ट्रंप को ही पति बना बैठीं. उन्होंने कहा- 'मेरे प्रेसिडेंट... माफ कीजिए, मेरे पति...'
हालांकि जैसे ही उन्हें गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इसे मजाक में लेते हुए जोक बताते हुए कहा कि ये अच्छा वाला था. इस तरह केटी मैडम की व्हाइट हाउस में बोनी खराब हो गई.