SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'वह मुझसे ज्यादा बच्चे को प्यार करती हैं...,' कैरोलिन लेविट को लेकर ट्रंप का बयान, पूर्व प्रेस सेक्रेटरी को क्यों कहा सबसे बड़ी प्रॉब्लम?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की तारीफ करते हुए उन्हें बड़ी प्रॉब्लम बताया. इसकी वजह ये है कि कैरोलिन के जाने के बाद से अभी तक कोई नया प्रेस सचिव नहीं आ पाया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 22, 2026, 13:50 IST | Updated: Nov 22, 2026, 13:57 IST
Join

World News:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन विवादित बयान देते रहते हैं. हाल ही उन्होंने व्हाइट हाउस की पूर्व सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट को लेकर टिप्पणी की. ट्रंप ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बड़ी समस्या हैं, क्योंकि उनके जाने के बाद अब किसी दूसरे को उनकी जगह लाना बेहद मुश्किल हो रहा है.

ट्रंप ने कैरोलिन की तारीफ करते हुए मजाक में कहा कि अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन छोड़ने के बाद वह अपने बच्चे से ज्यादा प्यार करती हैं.

'वह अपने बच्चे से ज्यादा प्यार करती हैं...'

ट्रंप ने कहा,' कैरोलिन शानदार थीं, लेकिन वह एक बड़ी प्रॉब्लम हैं. मैंने उनसे यह कहा था.' उन्होंने अपने स्पोक्सपर्सन के तौर पर उनके जैसा अगला शख्स खोजने में आ रही दिक्कत की भी बात की. ट्रंप ने कहा,' वह मुझसे ज्यादा बच्चे को प्यार करती है. यह बहुत बुरा है, लेकिन वह बहुत अच्छा कर रही है और अब वह फॉक्स से जुड़ गई है. वह एक स्टार बनने वाली है.' 

ये भी पढ़ें- Watch: अमेरिका पर तगड़ा प्रहार, F-16 का आसमान में हुआ 'शिकार': पीछा करती दिखी ईरानी मिसाइल

कैरोलिन ने क्यों छोड़ा पद?

कैरोलिन लेविट ने अगस्त 2026 में व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद छोड़ने का ऐलान किया था. उनका कहना था कि उन्हें इस जिम्मेदारी में मां होने की चुनौती का भी सामना करना पड़ा है. बता दें कि पूर्व प्रेस सेक्रेटरी ने 1 मई 2026 को अपने दूसरे बच्चे विवियाना नाम की एक बेटी का स्वागत किया. वह मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौट आई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपने 2 छोटे बच्चों को ज्यादा समय देने का फैसला किया. लेविट ने इस्तीफा देने की घोषणा में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह अपने बच्चों को वह ध्यान दे पाएंगी जिसके वे हकदार हैं, जबकि उन्हें इस हाई प्रोफाइल पद की लगातार मांगों को पूरा करना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें- हसीना के नाम पर घमासान, जले 30 नेताओं के मकान! बांग्लादेश में सियासी संग्राम 

नई प्रेस सेक्रेटरी ने भी 5 दिन बाद छोड़ा पद

28 साल की कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर काम करने वाली सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव थीं. वह जनवरी 2025 से अगस्त 2026 तक इस पर पर रहीं. ट्रंप ने कहा था कि वह उनके जाने और अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के फैसले का सम्मान करते हैं. उनसे यह भी उम्मीद की जा रही थी कि वह एडमिनिस्ट्रेशन के बाहर भी एक असरदार आवाज बनी रहेंगी. ट्रंप ने अक्टूबर 2026 में लेविट की जगह कंजर्वेटिव कमेंटेटर केटी जकारिया को अपॉइंट किया था. हालांकि, जकारिया का टेन्योर केवल 5 दिन बाद खत्म हो गया. 'CBS न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, जकारिया के प्रोफेशनल बैकग्राउंड पर उठे सवालों के बाद 16 अक्टूबर 2026 को अमेरिकी अधिकारियों ने उनके जाने की पुष्टि की.   

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES