SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहाज पर खुला घिनौना राज: जहां नहाती थीं महिला नाविक; शिप के उस केबिन में छिपा था वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरा; मचा हड़ंकप

ऑस्ट्रेलियाई नेवी के एक शिप के केबिन में सीक्रेट डिवाइस मिला है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग करता है. यह डिवाइस उस जगह पर छिपा था, जहां महिला नाविक नहाने जाती थीं. इस घटना से विभाग में कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं.

Written By Rachit Kumar
Published: Oct 15, 2026, 09:40 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 09:56 AM IST
Image Credit: इस खबर के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.
Join

ऑस्ट्रेलियाई नेवी के एक जहाज के केबिन में वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाला छिपा हुआ सीक्रेट डिवाइस मिला है. ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस फोर्स के मुताबिक, यह डिवाइल रविवार को क्वींसलैंड के केर्न्स में रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के जहाज HMAS Leeuwin के केबिन में मिला.

इसका खुलासा तब हुआ, जब इंडिपेंडेंट ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर, पूर्व सैनिक और रक्षा मामलों की समर्थक जैकी लैम्बी ने संसद को बताया कि उन्हें कुछ कर्मियों से जानकारी मिली है कि हाल ही में महिला नाविकों के नहाने की जगह पर छिपे हुए कैमरे मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग ने यह नहीं बताया कि क्या यह डिवाइस सिर्फ महिलाओं के लिए रिजर्व जगह पर मिला था, लेकिन उन्होंने कहा कि इस केस को जॉइंट मिलिट्री पुलिस यूनिट को सौंप दिया गया है.

रवाना होने से रोका गया जहाज

बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई सीनेट में लैम्बी ने कहा, 'मुझे बताया गया कि यह घटना हाल ही में हुई है और जांच चलने के दौरान जहाज को रवाना होने से रोक दिया गया. ज्यादा चिंता वाली बात है कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि इन कैमरों के मिलने से पहले ही इनसे रिकॉर्ड किया गया फुटेज ऑनलाइन अपलोड किया जा चुका हो सकता है.'

महिला सीनेटर ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा, 'हमारी कितनी महिला नाविकों को उनके सबसे निजी पलों में, उनकी जानकारी के बिना रिकॉर्ड किया गया है? अब तक कितना फुटेज ऑनलाइन बांटा गया है, अपने पास रखा गया है या बिना उनकी जानकारी या सहमति के अपलोड किया गया है? आज मैं नेवी से यही सवाल पूछ रही हूं'

बुधवार को बाद में रक्षा विभाग ने माना कि उन्हें जहाज के एक केबिन में वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण मिलने की जानकारी मिली है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह ठीक किस जगह से मिला था. रक्षा विभाग ने कहा, 'हमने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और किसी भी तरह के अस्वीकार्य व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा. जांच में मदद के लिए और जहाज के क्रू मेंबर्स के सदस्यों को तुरंत मदद देने के लिए जहाज को बंदरगाह पर ही रोक दिया गया था. चूंकि मामला अभी जांच के दायरे में है और प्रभावित लोगों की प्राइवेसी की रक्षा करनी है, इसलिए रक्षा विभाग इस समय इस पर और कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES