SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टक्कर ऑन ट्रैक: पटरी पर दौड़ती ट्रेन से टकराई क्रेन; उड़े परखच्चे; नीचे सड़क पर मची चीख-पुकार

Brazil Monorail Incident: ब्राजील में एक चलती हुई मोनोरेल ट्रैक पर गिरी कंस्ट्रक्शन कंपनी की क्रेन से टकरा गई. इस घटना में क्रेन ऑपरेटर घायल हो गया. घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही इसमें किसी की मौत हुई है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 25, 2026, 09:04 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 09:34 AM IST
Join

Brazil Train Incident: ब्राजील में बीते दिन एक चलती ट्रेन रेलवे ट्रैक पर गिरी एक क्रेन से टकरा गई. ट्रेन की टक्कर के बाद, क्रेन का मलबा वाहनों और पैदल चलने वालों से भरी एक सड़क पर जा गिरा. साओ पाउलो में हुई इस घटना में क्रेन ऑपरेटर घायल हो गया. इस घटना के बाद से कुछ जगह पर मोनोरोल सर्विस रोक दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुड़ा हुआ धातु का एक टुकड़ा भीड़भाड़ वाली सड़क पर बिखर गया. इस घटना में केवल क्रेन ऑपरेटर को ही चोटें आईं, लेकिन इससे आसपास चल रहे लोगों में खौफ पैदा हो गया. घटना की जांच की जा रही है.

एवेन्यू पर गिरा ट्रेन का ढांचा 


यह घटना सुबह 11 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है. जहां साओ पाउलो में प्रोफेसर लुइज इग्नासियो अनहाइया मेलो एवेन्यू के आसपास चल रहे कंस्ट्रक्शन के दौरान एक बड़ी क्रेन कैमिलो हद्दाद स्टेशन के नजदीक लाइन 15 सिल्वर मोनोरेल के एलिवेटेड ट्रैक पर गिर गई और वहां से गुजर रही एक ट्रेन क्रेन से टकरा गई, जिससे क्रेन का ढांचा नीचे एवेन्यू पर आ गिरा.

इस दौरान क्रेन ऑपरेटर घायल हो गया, जिसे तुरंत मदद दी गई. वहीं, ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित रहे. इस घटना के बाद विला प्रुडेंटे और साओ लुकास स्टेशनों के बीच मोनोरेल सर्विस रोक दी गई.

कैसे हुआ हादसा? 


घटना के दौरान ट्रैक पर खड़े एक शख्स आंद्रे कैरेटा की गाड़ी वहीं पर थी. उन्होंने कहा,' मैं वहां वीडियो बना रहा था. लोग जोर-जोर चिल्लाते हुए बोल रहे थे कि वहां से हटो, वहां से हटो. तभी ट्रेन आई और क्रेन से टकरा गई. क्रेन टूटकर ठीक मेरे बगल में गिरी. लगभग मेरे ऊपर ही आ गिरी थी और मेरी कार ठीक उसके नीचे थी. अब वह पूरी तरह डैमेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशीन ऑपरेटर को मामूली चोटें आई हैं. कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस हादसे पर दुख जताया और कहा कि वे इसको लेकर जरूरी कदम उठाएंगे. हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि क्रेन कैसे गिरी.  

रोकनी पड़ी ट्रेन सर्विस 


सिविल डिफेंस के मुताबिक, इस घटना से मोनोरेल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को कई नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि, शहर के साउथ और ईस्ट जोन को जोड़ने वाली ट्रेन सर्विस को प्रभावित हिस्से पर रोकना पड़ा. ऑपरेशंस मैनेजर ने बताया कि ड्राइवरलेस ट्रेनों का सिस्टम इस तरह के हादसों को रोकने में सक्षम नहीं है. इन्वेस्टिगेटर्स साओ पाउलो में हुई इस घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES