मित्रों इसी अयोध्या से लगभग 600 कि.मी. दूर मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले एक और सैनिक का मिशन भी दोबारा से शुरू हुआ है। इस सीआरपीएफ जवान का नाम गिरवर सिंह तोमर है जो सीनियर अधिकारी से विवाद के बाद 1999 में सेवा से बर्खास्त कर दिए गए थे। इन्होंने 26 साल न्याय का इंतजार किया। संघर्ष किया। सिस्टम से लड़े। इस दौरान सीआरपीएफ जवान से वह एक साधु भी बन गए। लेकिन अब न्याय मिलने के बाद