SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत; एक की हालत गंभीर

उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक इनोवा कार नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वाहन में सवार 04 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 01 गंभीर रूप से घायल.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 05, 2026, 07:56 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 07:58 AM IST
Image Credit: Gangnani Innova Accident
Join

हेमंत नौटियाल/उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गंगनानी के पास एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और सीधे नदी में जा समाई. कार में कुल 5 लोग सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. 

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर घायल और मृतकों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है. गंगोत्री हाईवे पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं. संकरी सड़क और तीखे मोड़ की वजह से यहां ड्राइविंग में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ जाती है.

अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES