भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तराखंड
  • /उत्तराखंड के लोग घुसपैठिए: अखिलेश यादव के बयान से मचा घमासान: सीएम धामी का पलटवार

उत्तराखंड के लोग घुसपैठिए: अखिलेश यादव के बयान से मचा घमासान: सीएम धामी का पलटवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताया है. उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा उत्तराखंड के लोग घुसपैठ करते हैं. उनके बयान से उत्तराखंड में बवाल मच गया है.

Written ByAmitesh Pandey
Published: Oct 24, 2026, 05:10 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 05:19 PM IST
joinshare
उत्तराखंड के लोग घुसपैठिए: अखिलेश यादव के बयान से मचा घमासान: सीएम धामी का पलटवार
Image Credit: Social Media

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उत्तराखंड के संदर्भ में की गई कथित टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. सीएम धामी ने अखिलेश के बयान की निंदा की है. वहीं, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड को घुसपैठिया कहना प्रदेश के स्वाभिमान और सम्मान का अपमान है.

अखिलेश के बयान पर पटलवार  

उन्होंने राज्य गठन के आंदोलन का जिक्र करते हुए 2 अक्टूबर 1994 के मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड को भी याद किया और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में अखिलेश यादव का बयान उन्हीं का पक्का खून होना दर्शाता है. इसके साथ ही विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद अस्तित्व में आया है. ऐसे में प्रदेश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां निंदनीय हैं.

कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल  

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से भी जवाब मांगा है. दूसरी तरफ अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के संदर्भ में की गई टिप्पणी की निंदा की. भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की टिप्पणी पर कांग्रेस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के स्वाभिमान के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के साथ-साथ विपक्षी गठबंधन के अन्य दलों को भी अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए.

'अखिलेश की पत्नी उत्तराखंड से आती हैं'

दरअसल, अखिलेश यादव ने एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वालों ने सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में घुसपैठ की है. इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में भी हंगामा मचा हुआ है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया में अखिलेश यादव के बयान की निंदा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, एक ऐसा राज्य जो शहीदों के लिए जाना जाता है, जो देश के जवानों के लिए जाना जाता है, जिस राज्य को देवभूमि कहा जाता है, उसे राज्य के लोगों के प्रति अखिलेश यादव की इस तरह की भावना निंदनीय है. उत्तराखंड जैसे राज्य के प्रति उनकी यह सोच है, जबकि उनकी पत्नी खुद उत्तराखंड से आती हैं.

अखिलेश की इस तरह की सोच शर्मनाक  

भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस खुलकर नहीं बोल रही, लेकिन दबी जुबान पर कांग्रेस का कहना है कि बयान ठीक नहीं है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव में कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है, ऐसे में कांग्रेस बयान भी सोच समझ कर जारी कर रही है. वहीं, उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारी अखिलेश के बयान को लेकर नाराज हैं. राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि जिस राज्य में 42 लोगों ने राज्य निर्माण के लिए शहादत दी हो, उस राज्य को लेकर एक पूर्व मुख्यमंत्री की यह सोच शर्मनाक है. 

(देहरादून से राम अनुज और सुरेंद्र डसीला की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; कुंजापुरी मेला विवाद पर सीएम धामी का बड़ा कदम: दलेर मेहंदी से फोन पर चर्चा, क्या अब पटरी पर आएगी बात?

Add Zee News as a Preferred Source