SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति पर दर्ज कराई FIR: पहली शादी छिपाई, दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध

Dehradun News: देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेखा आर्य ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 15, 2026, 10:40 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 11:05 PM IST
Image Credit: Rekha Arya
Join

Dehradun News: उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. देहरादून के कैंट थाने में दर्ज एफआईआर में मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. आरोप है कि उनके पति गिरधारी लाल साहू ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उनसे दूसरी शादी की. वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की अचानक सेहत बिगड़ गई. उन्हें इंदर रोड के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप 
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि उनके पति ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उनसे दूसरी शादी की. आरोप है कि पति मारपीट करता है, गाली गलौज करता है. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. यह भी आरोप है कि आरोपी ने सरकारी आवास में स्टाफ के समक्ष अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया. कैबिनेट मंत्री ने पति पर एक और गंभीर आरोप लगाया है.

पति का दूसरी महिलाओं से संबंध 
आरोप है कि पति गिरधारी लाल साहू का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध है. रेखा आर्य का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें वह रोते हुए दिख रही हैं. उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह घरेलू हिंसा और प्रताड़ना को चुपचाप न सहें, तुरंत पुलिस से शिकायत करें. किसी के गलत आचरण पर आवाज उठाने की अपील की है.

पति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप 
रेखा आर्य का आरोप है कि उनके पति ने कूट रचित हस्ताक्षर कर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसे कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया. आरोप है कि हाल ही में एक ऑडियो से पता चला है कि उनके पति गिरधारी लाल साहू का महिला से बात करते हुए जान से मारने का षड्यंत्र रच रहा है. कैबिनेट मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं, रेखा आर्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

कौन हैं गिरधारी लाल साहू?
गिरधारी लाल साहू बीजेपी नेता है. उनकी पत्नी रेखा आर्य सोमेश्वर विधानसभा सीट से विधायक हैं. धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. इससे पहले बिहार की लड़कियों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर विवादों में आए थे. उन्होंने कहा कि था कि बिहार में शादी के लिए 20 से 25 हजार रुपये लड़कियां मिल जाती हैं. उनको इस बयान के लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES