App

कैंची धाम जाने वाले सावधान: वीकेंड पर भारी भीड़ के चलते बदला ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Kaichi Dham Traffic Plan: नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है. 10 और 11 अक्टूबर को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. ऐसे में अगर आप भी कैंची धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ये ट्रैफिक प्लान जरूर जान लीजिए.

कैंची धाम जाने वाले सावधान: वीकेंड पर भारी भीड़ के चलते बदला ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Kaichi Dham Traffic Plan/ विनोद कांडपाल (हल्द्वानी): नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में वीकेंड पर उमड़ने वाले आस्था के सैलाब को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. अगर आप भी इस शनिवार या रविवार को बाबा नीम करोली महाराज के पावन धाम के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एक नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है, जिसके तहत रूट डायवर्जन से लेकर पार्किंग तक के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है.

क्या रहेगा ट्रैफिक प्लान और रूट डायवर्जन?
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं. नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक, कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सभी भारी वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा.

इन वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध
अब अगर बसों और चौपहिया वाहनों के लिए नियम की बात करें तो केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी. अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी इलाकों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल के भीतर टैक्सी और दोपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा.

कहां पार्क करें अपनी गाड़ी?
पार्किंग की समस्या से बचने और जाम से निजात पाने के लिए पुलिस ने पर्यटकों के वाहनों के लिए खास व्यवस्था की है. एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्र के अनुसार, पर्यटकों को अपनी गाड़ियां निर्धारित स्थलों पर ही खड़ी करनी होंगी. पर्यटकों के निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. यहां से श्रद्धालु शटल सेवा के जरिए भवाली और सीधे कैंची धाम मंदिर तक पहुंचेंगे.

नैनीताल मार्ग से आने वाले वाहनों को भवाली में बने सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा. इस पॉइंट से भी मंदिर तक जाने के लिए शटल सेवा उपलब्ध रहेगी.

सफर को आसान बनाने के काम की बातें
यात्रा शुरू करने से पहले अपने वाहन की स्थिति चेक कर लें और तय रूट की ही जानकारी रखें. प्रशासन की ओर से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है. वीकेंड पर अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. ताकि रास्ते में जाम या डायवर्जन के कारण आपको परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और यात्रा को सुगम बनाने में पुलिस का सहयोग करें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More