App

'भूषण भैया' के हाथ लगा फोन और खुल गई निजी जानकारी! पंचायत के नए सीजन का Video शेयर कर हरिद्वार पुलिस ने दी बड़ी चेतावनी

पंचायत के नए सीजन का Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर हरिद्वार पुलिस ने बड़ी चेतावनी दी है. पोस्ट में लिखा है- 'भूषण भैया के हत्थे लग गई, निजी जानकारी. Privacy रखना चाहते हैं, तो Notification पर Privacy लगाएं'

'भूषण भैया' के हाथ लगा फोन और खुल गई निजी जानकारी! पंचायत के नए सीजन का Video शेयर कर हरिद्वार पुलिस ने दी बड़ी चेतावनी
Image Credit: हरिद्वार पुलिस की खास अपील (@haridwarpolice\वीडियो ग्रैब)

पंचायत का नया सीजन आने वाला है. कुछ दिन पहले ही इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी. वहीं, अब हरिद्वार पुलिस ने वायरल हो रहे क्लिप का इस्तेमाल कर अनोखे अंदाज में लोगों को अपने फोन की प्राइवेसी को सिक्योर करने की सलाह दी है. हरिद्वार पुलिस का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है. 

Privacy रखना चाहते हैं तो करें ये काम

हरिद्वार पुलिस ने पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर का एक क्लिप शेयर कर किया है. क्लिप में सचिव जी, भूषण भैया उर्फ बनराकस को फोटो क्लिक करने के लिए अपना फोन देते हैं. जैसे ही बनराकस फोटो क्लिक कर रहा होता है, वैसे ही रिंकी का मैजेस आ जाता है. अब जिन लोगों ने सीरीज देखी होगी, उन्हें सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी के बारे में पता ही होगा. रिंकी, सचिव जी को दिल वाला इमोजी भेजती हैं और नोटिफिकेशन ऑन रखने के कारण बरराकस वो मैसेज देख लेता है.

इसी क्लिप का इस्तेमाल हरिद्वार पुलिस ने लोगों को सतर्क करने के लिए किया है. वीडियो शेयर कर पोस्ट में लिखा है- 'भूषण भैया के हत्थे लग गई, निजी जानकारी. आप अगर Privacy रखना चाहते हैं, तो अन्य व्यक्ति के हाथ में अपना फोन ना दे व Notification पर Privacy लगाये. हरिद्वार पुलिस की अपील, OTP और अन्य निजी जानकारी किसी से शेयर ना करें.'

डिजिटल स्कैम से करें खुद को सुरक्षित

बता दें कि डिजिटल स्कैम बढ़ चुका है. नोटिफिकेशन प्रिव्यू ऑन होने पर OTP, मैसेज या बैंक अलर्ट आते ही स्क्रीन पर दिख जाता है. फोन किसी दूसरे के हाथ में जाने या पास होने पर इसका दुरुपयोग भी किया जा सकता है. ऐसे में Notification पर Privacy लगाने की सलाह दी गई है. 

कैसे करें नोटिफिकेशन बंद?

नोटिफिकेशन बंद करने के लिए आपको सेटिंग में जाना होगा. इसके बाद प्राइवेसी में जाना होगा. प्राइवेसी में आपको एप नोटिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा. अब आप जिन-जिन चीजों का नोटिफिकेशन नहीं चाहते (नॉर्मल मैसेज, व्हाट्सएप, फोन पे, Paytm नोटिफिकेश अन्य.) उसे आसानी से ऑफ कर सकते हैं और अपने आप को स्कैम से सुरक्षित रख सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More