SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब हर की पौड़ी जाना होगा आसान: हरिद्वार में शुरू होगी इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत

हरिद्वार में मां गंगा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. दीपावली से पहले हर की पौड़ी क्षेत्र में 'गंगा सारथी' इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा शुरू होने वाली है. इस सेवा के शुरू होने से बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 24, 2026, 02:23 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 03:42 PM IST
Join

हरिद्वार, करण खुराना: धर्मनगरी हरिद्वार में मां गंगा के दर्शन और पूजन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है. दीपावली से पहले हर की पौड़ी क्षेत्र में 'गंगा सारथी' इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा शुरू करने की तैयारी है. नगर निगम की इस पहल से बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को हरकी पैड़ी तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी.

डीएम और नगर आयुक्त की पहल से साकार होगी योजना

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और नगर आयुक्त नंदन कुमार की पहल पर नगर निगम इस जनहितैषी योजना को धरातल पर उतारने जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त यातायात साधन मुहैया कराना है. प्रस्तावित योजना के तहत शुरुआती चरण में 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट संचालित की जाएंगी. पहले चरण में मुख्य डाकघर से हरकी पैड़ी और दूसरे चरण में हरकी पैड़ी से भीमगोड़ा कुंड तक सेवा चलाने की योजना है.

यह भी पढ़िए: सिलक्यारा टनल को लेकर आई सबसे बड़ी खबर: मार्च 2027 में पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य, जानें कब से दौड़ेंगे वाहन?

20 रुपये है इसका प्रस्तावित किराया

यह सेवा करीब ढाई किलोमीटर के दायरे में संचालित की जाएगी. इस सेवा का प्रस्तावित किराया प्रति यात्री 20 रुपये रखा गया है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए गोल्फ कार्ट में जीपीएस ट्रैकिंग, अग्निशमन उपकरण और प्राथमिक उपचार किट की व्यवस्था भी की जाएगी. इसके अलावा टिकट काउंटर, चार्जिंग स्टेशन और मेंटेनेंस सेंटर भी बनाए जाने की योजना है. बैटरी से चलने वाले इन वाहनों से धुआं नहीं निकलेगा और ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा.

दीपावली से पहले शुरू होगी ये सेवा

फिलहाल नगर निगम की योजना दीपावली से पहले इस सेवा को शुरू करने की है. इससे हर की पौड़ी और आसपास के धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़िए: चारधाम की तर्ज पर कैंची धाम में रजिस्ट्रेशन: श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 लाख पार, अब बदलेंगे दर्शन से जुड़े नियम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES