नीम करौली बाबा के भक्तों के लिए जरूरी खबर: चारधाम यात्रा की तरह कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें धामी सरकार का फैसला
Nainital News: उत्तराखंड की धामी सरकार कैंची धाम दर्शन को लेकर बड़ा फैसले लेने जा रही है. धामी सरकार चारधाम की तर्ज पर कैंची धाम के लिए खास व्यवस्था करने जा रही है.
Nainital News: बाबा नीम करौली के प्रसिद्ध कैंची धाम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है. धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखते हुए धाम में जल्द रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जाएगी. इससे धाम की भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा. क्या है धाम को लेकर राज्य सरकार की तैयारी?.
कैंचीधाम में जुटने वाली भीड़ को लेकर फैसला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में चारधाम समेत प्रदेश के विभिन्न प्रसिद्ध धर्मों में श्रद्धालुओं की आस्था और जनसैलाब देखने को मिल रहा है. बीते दिनों नैनीताल जिले स्थित कैंची धाम में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला, जिससे अवस्थाएं फैलीं. कैंची धाम में फैली अव्यवस्थाओं और लंबे गाड़ियों के जाम से सरकार से भी चिंतित है, लेकिन अब सरकार ने कैंची धाम के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है.
चारधाम यात्रा की तरह रजिस्ट्रेशन होगा
धाम में सुशासन के साथ व्यवस्थाओं को ओर पुख्ता किया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के तर्ज पर पंजीकरण किया जाएगा. इसके साथ पार्किंग की क्षमता और दुरुस्त यातायात किया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंजीकरण व्यवस्था अनिवार्य की जाएगी. इसके साथ बाईपास का कार्य भी पूरा हो चुका है. प्रतिदिन के हिसाब से यात्रियों की संख्या भी निर्धारित की जाएगी. श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए सरकार हर संभव व्यवस्था करेंगे.
20 से 25 हजार श्रद्धालुओं की सीमा तय की जाएगी
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं को लेकर काम शुरू कर दिया गया है. वैली ब्रिज का काम लगभग 2 महीने के भीतर समाप्त हो जाएगा. इसके साथ शटल सेवा भी धाम में चलाई जाएगी. धाम में रजिस्ट्रेशन के साथ 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं की सीमा भी तय करने पर विचार किया जा रहा है. सरकार की प्राथमिकता है कि बाबा नीम करौली को समर्पित कैंची धाम के देश विदेश के भक्तों की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके.
वीकेंड पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
वहीं, नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है. 10 और 11 अक्टूबर को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. ऐसे में अगर आप भी कैंची धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर जान लीजिए.