SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बागेश्वर में चोरी की दो स्कूटियां सरयू नदी में मिलीं, सबूत मिटाने की कोशिश या कुछ और?

बागेश्वर के कठायतबाड़ा से चोरी हुईं दो स्कूटियां बलीघाट में सरयू नदी के भीतर मिलीं. पुलिस जांच कर रही है कि चोरों ने स्कूटियां नदी में क्यों फेंकीं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 26, 2026, 11:02 IST | Updated: Nov 26, 2026, 11:15 IST
Image Credit: Bageshwar News
Join

योगेश नागरकोटी/बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में चोरों की एक अजीबोगरीब करतूत सामने आई है. कठायतबाड़ा इलाके से चोरी हुई दो स्कूटियां नदी में फेंकी हुई मिली हैं. नदी में स्कूटियां दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.  मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्कूटियों को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की.

कहां मिलीं स्कूटियां?

कठायतबाड़ा क्षेत्र से ये दोनों स्कूटियां चोरी की गई थीं. ये दोनों स्कूटियां बलीघाट में सरयू नदी के भीतर पड़ी मिलीं.

चोरी के बाद नदी में क्यों फेंकी स्कूटियां?

चोरी के बाद वाहनों को नदी में फेंके जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर चोरों ने चोरी की दोनों स्कूटियों को नदी में क्यों फेंका? क्या वे वाहनों की पहचान मिटाना चाहते थे या पुलिस से बचने के लिए उन्हें नदी में छोड़ दिया? या फिर पुलिस की धरपकड़ के डर से स्कूटियां छोड़कर भाग गए. फिलहाल स्कूटियों को नदी में फेंकने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है. 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.  स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय क्षेत्र में अराजक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है.

उत्तराखंड को कई डबल लेन सड़कों की सौगात

उत्तराखंड को कई डबल लेन सड़कों की सौगात मिलने वाली है. बागेश्वर से कर्णप्रयाग और बंगापानी से बागेश्वर सड़क को डबल लेन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर तैयार कर ली है. यह जानकारी देते हुये कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितंबर 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के तहत स्केप टनलों को वाहनों के लिए डबल लेन बनाने का अनुरोध किया गया था, जिसकी डीपीआर तैयार कर ली गयी है. यह मार्ग डबल लेंन बन जाने के बाद तीर्थाटन व पर्यटन के लिहाज से फायदा होने वाला है.

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के तहत टनकपुर से जौलजीबी तक 183 किमी सड़क को डबल लेन का कार्य पूरा हो चुका है. 10 किमी चंपावत बाईपास काम चल रहा है. लोहाघाट व पिथौरागढ़ बाईपास के कार्यों को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है. जौलजीबी से बागेश्वर तक 190 किमी के तहत जौलजीबी से बंगापानी (29 किमी) का कार्य स्वीकृत है और शेष बंगापानी से बागेश्वर (160 किमी) में चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति का लक्ष्य रखा है.

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक 108 किमी डबल लेन सड़क की डीपीआर तैयार हो गई है. ऋषिकेश से उत्तरकाशी (143 किमी) सड़क का काम पूरा हो चुका है। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक 100 किमी मार्ग में 14 किमी का कार्य स्वीकृत है, जबकि शेष 86 किमी को 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा है.

इस सड़को की स्वीकृति के लिये कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने CM धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. केंद्र सरकार से लगातार मिल रहे सहयोग से उत्तराखंड की परियोजनाएं तेजी से पूरी हो रही हैं. कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय व सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से भी लाभ होगा. जिला महामंत्री अरुण मैठाणी ने भी केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण सौगात के लिये केंद्र व राज्य सरकार का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है.

अंकिता केस में पुलकित के पिता पर FIR, WhatsApp चैट सार्वजनिक करने का आरोप

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES