)
PPS Transfer in UP: यूपी में योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है. योगी सरकार ने 144 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. पीपीएस अफसर शोभित कुमार को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात बनाया गया है. दिलीप कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मीरजापुर बनाया गया है. सुजीत कुमार दुबे को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या बनाया गया है. शुभम लोडी को आजमगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक संभल बनाया गया है.
पीपीएस अफसर अतुल कुमार सिंह प्रथम को अमेठी से पुलिस उपाधीक्षक महराजगंज बनाया गया है. महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक महोबा बनाया गया है. रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्नरेट से पुलिस उपाधीक्षक गोंडा बनाया गया है. आशुतोष तिवारी को अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई बनाया गया है. राजेश सिंह को बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नीलेश मिश्रा को बरेली से पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर बनाया गया है. प्रवीण कुमार सिंह प्रथम को गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपाधीक्षक हापुड़ बनाया गया है. बृजमोहन राय को फतेहपुर से पुलिस उपाधीक्षक एपीटीएस चुनार मीरजापुर भेजा गया है. राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक मुजफ्फरनगर भेजा गया है. रजनीश शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक बागपत बनाया गया है.
राजेश कुमार श्रीवास्तव को ललितपुर से पुलिस उपाधीक्षक सुल्तानपुर बनाया गया है. अनुज मिश्रा को हरदोई से शाहजहांपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. राजीव कुमार गुप्ता को गौतमबुद्धनगर से अलीगढ़ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है.
देश दीपक सिंह को बिजनौर से सहारनपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. शमशेर बहादुर सिंह को सुल्तानपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. राजीव सिरोही को मथुरा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. रत्नेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय उत्तर प्रदेश भेजा गया है. दिनेश दत्त मिश्र को सहायक सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी बनाया गया है.






(तुषार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)