App

अतीक की जमीन पर गरीबों का आशियाना: कसारी-मसारी में आधारशिला रखेंगे सीएम योगी, बनेंगे 602 फ्लैट

CM Yogi Prayagraj Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ आज संगम नगरी प्रयागराज दौरे पर हैं. यहां सीएम अतीक के कब्जे से मुक्त सरकारी जमीन पर बनने वाले पद्म आवास योजना के भूमि पूजन में शामिल होंगे. इसके बाद माफिया अतीक के गढ़ में सीएम योगी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जनसभा के जरिए माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री बड़ा संदेश देंगे.

अतीक की जमीन पर गरीबों का आशियाना: कसारी-मसारी में आधारशिला रखेंगे सीएम योगी, बनेंगे 602 फ्लैट

CM Yogi Prayagraj Visit/ मो. गुफरान: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. यहां तीन अलग-अलग जनसभाओं को सीएम योगी संबोधित करेंगे. जिसमें प्रयागराज के चकिया इलाके में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर प्रस्तावित पद्म आवास योजना के लिए सीएम योगी भूमि पूजन करेंगे. भूमि पूजन के बाद सीएम योगी एक जनसभा को संबोधित करके माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर को लेकर बड़ा सियासी संदेश भी देते हुए नजर आएंगे.

ये है सीएम योगी का पूरा शेड्यूल
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त सरकारी जमीन पर भूमि पूजन के बाद सीएम योगी पीपल गांव में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के 556 लाभार्थियों को चाबी भी वितरित करेंगे. इसके अलावा सीएम योगी तेलियरगंज में बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का दोपहर 2:00 बजे अनावरण करेंगे और प्रिंटिंग कॉलेज ग्राउंड पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही गवर्नमेंट प्रेस मैदान में शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को भी सीएम योगी संबोधित करेंगे. शाम करीब 5.35 बजे तक सीएम योगी बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे.

191 करोड़ की लागत से बनेंगे 602 फ्लैट
भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर स्थल पर तमाम तैयारियां की गई हैं. कार्यक्रम स्थल तक पहुंच, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है. PDA की पद्म आवास योजना के तहत कसारी-मसारी में 14 मंजिला ग्रुप हाउसिंग परियोजना विकसित होगी. इसमें 191 करोड़ की लागत से कुल 602 फ्लैट बनाए जाएंगे और सभी फ्लैट 2BHK होंगे. लगभग 9,511 वर्ग मीटर इस परियोजना का क्षेत्रफल बताया जा रहा है.

यह परियोजना अफॉर्डेबल हाउसिंग की श्रेणी में आती है, जिसका मकसद निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को शहर में गुणवत्तापूर्ण आवास मुहैया कराना है. हर फ्लैट की अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो सभी फ्लैट का कारपेट एरिया लगभग 37.41 वर्ग मीटर होगा. बिल्ट-अप एरिया 507 वर्ग फीट और सुपर बिल्ट-अप एरिया लगभग 608 वर्ग फीट तय है. इन फ्लैटों में लिविंग रूम, दो बेडरूम, दो टॉयलेट, किचन और बालकनी जैसी सुविधाएं होंगी. परियोजना के तहत हर मंजिल पर लगभग 43 फ्लैट बनेंगे.

जानिए क्या है कंप्लीशन डेट?
भूमि पूजन के बाद इन फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू होने की संभावना है. PDA आवेदन, पात्रता, कीमत और आवंटन संबंधी नियम अलग से जारी कर सकता है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) से पद्म आवास योजना को पंजीकरण मिल गया है.

रेरा रिकॉर्ड में परियोजना का नाम 'पद्म लोक आवास योजना, प्रयागराज' है. रिकॉर्ड के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 से परियोजना की शुरुआत मानी गई है. जबकि, 16 जुलाई 2031 इसके कंप्लीशन की अपेक्षित तारीख  है. भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More