युवाओं के लिए खुशखबरी: ARO के 373 और RO के 129 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
UP RO ARO Recruitment: प्रयागराज यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. आरओ/एआरओ के 502 पदों पर भर्ती होगी. शासन स्तर से सीधी भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है. आरओ के 129 और एआरओ के 373 पदों पर भर्ती होगी. जल्द ही आयोग की तरफ से भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी होगा.
UP RO ARO Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे यूपी के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 502 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है. इस बार ARO के 373 और RO के 129 पदों पर भर्तियां होंगी. जल्द ही आयोग की तरफ से भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो जाएगा.
सीधी भर्ती प्रक्रिया को मिली मंजूरी
शासन स्तर से सीधी भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है. उत्तर प्रदेश सचिवालय से RO के 92 और ARO के 267 (कुल 359) पद शामिल हैं, जबकि राजस्व परिषद से 69 पदों की जानकारी मिली है. कुल मिलाकर 502 पदों का खाका तैयार हो चुका है, जो पिछली 2023 की भर्ती (411 पद) के मुकाबले 91 पद ज्यादा हैं.
जानिए पात्रता और चयन प्रक्रिया
अब अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, ARO पद के लिए कंप्यूटर सर्टिफिकेट और हिंदी टाइपिंग की जरूरत हो सकती है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और पद की आवश्यकतानुसार स्किल टेस्ट/दस्तावेज सत्यापन से होगा.
जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
आयोग जल्द ही UPPSC RO ARO Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. विज्ञापन जारी होते ही अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए आयोग की तरफ से लिंक जारी किया जाएगा.
अभी से तैयारियों में जुट जाएं अभ्यर्थी
पिछली भर्ती में 10.76 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी, जिससे साफ है कि इस बार भी मुकाबला कड़ा होने वाला है. ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा का इंतजार किए बिना सामान्य अध्ययन, हिंदी और यूपी स्पेशल जीके की तैयारी में अभी से जुट जाएं.