यूपी लोक सेवा आयोग ने जारी किया RO/ARO भर्ती का विज्ञापन, 501 पदों पर होगी बंपर भर्ती; जानें अहम तारीखें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने बहुप्रतीक्षित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 501 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन करने और शुल्क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 3 दिसंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा.
सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन सोमवार से वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाण पत्रों का प्रोफार्मा, परीक्षा-योजना एवं पाठ्यक्रम, आरक्षण एवं आयु में छूट के सम्बन्ध में निर्धारित महत्वपूर्ण निर्देश आदि उपलब्ध रहेंगे.
जान लीजिए आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है.
भर्ती परीक्षा: RO/ARO 2026
कुल पद: 501
ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू: 26 अक्टूबर 2026
आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट: 26 नवंबर 2026
आवेदन संशोधन और शुल्क संबंधी समाधान की आखिरी तारीख: 3 दिसंबर 2026
समय से आवेदन करने की सलाह
प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय में आने वाले सर्वर के दबाव से बचने के लिए तय समय सीमा के अंदर ही अपना पंजीकरण और आवेदन शुल्क जमा कर लें. परीक्षा से जुड़ी जानकारियां, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित शर्तें यूपी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
यूपी में आज से PET परीक्षा की शुरूआत
उत्तर प्रदेश में आज से PET परीक्षा की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के 60 जिलों में 1372 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हुई। परीक्षा को देखते हुए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
युवाओं के लिए खुशखबरी: ARO के 373 और RO के 129 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर बंपर भर्ती; TGT के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू