यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर बंपर भर्ती; TGT के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू
यूपी में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 20,382 पदों पर भर्ती निकाली है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तीन विज्ञापन जारी किए हैं. इन भर्तियों के जरिए कुल 20,382 पदों पर चयन किया जाएगा. इसमें टीजीटी के 17,735, प्रधानाध्यापक के 1,172 और प्रधानाचार्य के 1,475 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
इस भर्ती में तीन तरह के पद
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा जारी तीन अलग-अलग विज्ञापनों के माध्यम से निम्नलिखित पदों पर चयन किया जाएगा. ये सभी भर्तियां अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के लिए हैं.
किस पद पर कितनी भर्ती?
TGT (सहायक अध्यापक) - 17,735 पद
प्रधानाध्यापक - 1,172 पद
प्रधानाचार्य - 1,475 पद
महत्वपूर्ण तारीखें
टीजीटी ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 अक्टूबर 2026
प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 23 अक्टूबर से आवेदन शुरू
टीजीटी आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 23 नवंबर 2026
प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य आवेदन की अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2026
तीनों भर्तियों में आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर
टीजीटी परीक्षा तिथि: 23 और 24 दिसंबर 2026
प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य परीक्षा तिथि: 7 जनवरी 2027
लास्ट डेट क्या है?
TGT के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 23 नवंबर 2026 है. प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के लिए 22 नवंबर 2026 है. फॉर्म में सुधार 26 नवंबर तक कर सकते हैं. तीनों भर्तियों में आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर है.
OTR क्यों है जरूरी
आवेदन करने से पहले सभी को OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. बिना OTR के फॉर्म नहीं भरा जाएगा. चयन प्रक्रिया और विस्तृत योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
आवेदन कहां करें?
आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in और apply.upessc.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित निर्देशों और आगे जारी होने वाली सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए.
एशियन पैरा गेम्स: यूपी की बेटी स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर मेडल, CM योगी ने दी बधाई,बोले- युवाओं के लिए प्रेरणा है ये उपलब्धि
दो दिन की छुट्टी! वाराणसी के स्कूलों में लगातार दो दिन ताला, जानिए क्यों लिया गया दो दिन के अवकाश का फैसला