App

यूपी में मौसम की दोहरी चाल: लखनऊ से वाराणसी तक गर्मी-सर्दी की लुकाछिपी, जानें कब बढ़ेगी ठिठुरन?

उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश पर ब्रेक लग गया है. प्रदेश में दिन में धूप खिल रही है, लेकिन सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. जिसके चलते अभी से हल्की ठंड महसूस होने लगी है. आज प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. ऐसे में जानिए आने वाले दिनों का हाल...

यूपी में मौसम की दोहरी चाल: लखनऊ से वाराणसी तक गर्मी-सर्दी की लुकाछिपी, जानें कब बढ़ेगी ठिठुरन?

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार रंग बदल रहा है. प्रदेशभर में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को खिलखिलाती धूप का भरपूर आनंद मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यूपी के किसी भी हिस्से में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, इस बदलते मौसम में जहां दिन के वक्त गर्मी महसूस हो रही है, वहीं शाम ढलते ही गुलाबी ठंडक लोगों को आगोश में ले रही है.

दिन में गर्मी, तो रात में सताएगी गुलाबी ठंड
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और नोएडा समेत कई शहरों में मौसम का यही रंग देखने को मिल रहा है. इन शहरों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा. दोपहर के 12 से 3 बजे के बीच धूप की तपिश महसूस होगी, लेकिन जैसे ही सूरज ढलेगा, तापमान में तेजी से गिरावट आ जाएगी. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि रात के वक्त घर से बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े या चादर साथ रखें.

24 अक्टूबर तक चढ़ेगा पारा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में यूपी में आसमान पूरी तरह रूप से साफ रहेगा, जिससे लोगों को धूप का आनंद मिलेगा. हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा. जहां दिन में गर्मी का एहसास होगा, वहीं, रात में हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 21, 22 और 23 अक्टूबर को अधिकतम तापमान चढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद है.

इसके अलावा, 24 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. यानी इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी आपको देखने को मिल सकती है.

नवंबर की शुरुआत से ठंड पकड़ेगी रफ्तार
भले ही दिन के समय पारे में हल्की तेजी हो, लेकिन रात के वक्त ठंड अपना दायरा बढ़ा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है. हालांकि, 24 और 25 अक्टूबर के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन इसका व्यापक असर नहीं होगा. कुल मिलाकर, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक मौसम में गर्माहट और ठंड का लुकाछिपी का खेल जारी रहने वाला है. असली कड़ाके की ठंड नवंबर के शुरुआती दिनों के साथ ही दस्तक दे सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More