SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में गिरने लगा पारा, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C के करीब; 21-22 नवंबर से इन जिलों में बारिश के आसार!

उत्तर प्रदेश में अब सर्दी और गलन ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है, लेकिन 21-22 नवंबर के आसपास पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के आसार हैं।

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 19, 2026, 05:54 IST | Updated: Nov 19, 2026, 06:04 IST
Image Credit: UP Weather Update today
Join

यूपी मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में अब मौसम करवट ले रहा है. सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है और कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं. पश्चिमी यूपी में ठंडी हवाएं चल सकती हैं.सुबह के समय कई जगह हल्का से मध्यम और कहीं-कहीं घना कोहरा भी छा सकता है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह लोगों को ठिठुरन महसूस हुई.

21-22 नवंबर को बदलेगा मौसम

21 और 22 नवंबर को पूर्वी यूपी में मौसम बदलने की संभावना है.  बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘अकवान’ चक्रवात की वजह से पूर्वांचल में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.ये सिस्टम अगले 48 से 72 घंटे में एक्टिव हो सकता है और पश्चिम से उत्तर की तरफ बढ़ने का अनुमान है.

29 जिलों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत करीब 29 जिलों में सुबह कोहरे का अलर्ट जारी किया है. सुबह नमी ज्यादा रहने से विजिबिलिटी कम हो सकती है. दिन चढ़ने पर धूप निकलते ही कोहरा छंट जाएगा. सुबह सफर करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ. कानपुर में 10 डिग्री, मेरठ में 10.9 डिग्री, शाहजहांपुर में 11 डिग्री और इटावा में 11.7 डिग्री रहा. पूर्वांचल में भी रात में ठंड बढ़ी है। अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम 13.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है. नमी 69 से 81 प्रतिशत के बीच रही.

झांसी में दिन में सबसे ज्यादा गर्मी

रात में ठंड के बावजूद दिन में धूप का असर है. झांसी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है.प्रयागराज में 30.7 डिग्री, बांदा में 30.6 डिग्री, हमीरपुर और उरई में 30.2 डिग्री दर्ज हुआ.

 

बड़े शहरों का हाल - 19 नवंबर 

आगे क्या?

अगले 2 दिन मौसम सूखा रहेगा, फिर 21-22 नवंबर को पूर्वी यूपी में बादल और हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.

सुबह-शाम संभलकर! निकल गए कंबल, आ गई ठंड! कोहरे की चपेट में यूपी के कई जिले, अब बढ़ेगी ठिठुरन
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES