App

यूपी में वोटर बनने से न चूकें: हर बूथ पर बड़ा अभियान, नाम जुड़वाने के लिए करें ये काम

एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची से नाम गायब हो गया तो परेशान मत होइए. चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए बड़ा अभियान चला रहा है.

यूपी में वोटर बनने से न चूकें: हर बूथ पर बड़ा अभियान, नाम जुड़वाने के लिए करें ये काम
Image Credit: SSR Camp

यूपी में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. सभी मतदान केंद्रों पर BLO सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे. पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 के साथ फोटो और जन्मतिथि व पते के प्रमाण जमा करने होंगे. सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी.

कोई वंचित न रह जाए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि यह शिविर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिन राज्यों में SSR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन मतदाताओं के नाम SSR के दौरान मतदाता सूची से हट गए थे, उनके नामों की जांच की जाए. साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए.

24 अक्टूबर को भी लगाया जाएगा कैंप

इसी अभियान के तहत ऐसे लोगों के घर-घर जाकर सत्यापन किया जाना था. इसके साथ ही हमने यहां दो शिविर भी आयोजित किए हैं, जहां बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैठेंगे. ये शिविर आज, 17 अक्टूबर को और फिर 24 अक्टूबर को भी लगाए जाएंगे.

कुशीनगर में 2837 बूथों पर पहुंचे नए वोटर

कुशीनगर में SIR के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 24 लाख 65 हजार 601 मतदाता दर्ज हैं. इनमें 13 लाख 54 हजार 335 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 11 लाख 11 हजार 044 महिला मतदाता हैं. 222 अन्य मतदाता भी हैं. जिले के 1460 पोलिंग स्टेशन के 2837 बूथों पर बूथ लेवल के अधिकारी बैठकर सूची को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं. भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को लेकर लोगों में भी उत्साह है. लोगों का कहना है कि चुनाव आयोग ने फिर से सबको मौका देकर सराहनीय कार्य किया है.

इटावा में भी लगा कैंप

इटावा में SSR प्रक्रिया के लिए 1437 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और करेक्शन का काम कर रहे हैं. शहर में जीजीआईसी कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज के बूथों पर भी बीएलओ मौजूद हैं. यह अभियान 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को चलेगा. शहरी क्षेत्र में एसडीएम मनोज कुमार पाठक बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.

नए मतदाताओं ने जुड़वाया नाम

हमीरपुर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक BLO मौजूद रहेंगे. 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवा और छूटे हुए पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं. BLO अफरोज जहां ने कहा, "जैसे ये विशेष अभियान चल रहा है, इसके अंतर्गत हम सबको आदेश दिया गया है कि आप लोग अपने बूथ पर बैठना है और सभी जो नए मतदाता हैं, उनको जोड़ना है.

प्रयागराज के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगाया गया कैंप

प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत नए और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर विशेष शिविर लगाए गए. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा, जनपद में हर बूथ पर बूथ लेवल ऑफिसर, जो बीएलओ होते हैं, वो अपनी वोटर लिस्ट के साथ और जो भी नाम एसआईआर के दौरान हटे थे, प्री-एसआईआर जो हमारी वोटर लिस्ट थी, वो और एसआईआर के बाद जो वोटर लिस्ट पब्लिश हुई थी, उन दोनों में जितने नामों का अंतर है, उसकी लिस्ट तैयार की इन लोगों ने और वो लिस्ट यहां पर पब्लिश भी की गई है."

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More