SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे: MLC चुनाव को लेकर कई जिलों में छुट्टी का ऐलान, ड्राई डे घोषित

यूपी में 23 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. शराब की दुकानें भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 22, 2026, 10:58 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 11:03 PM IST
Image Credit: File Photo
Join

UP School Closed: यूपी में एमएलसी की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग पड़ेगी. यूपी के कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. राजधानी लखनऊ में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश रहेगा. गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी और मेरठ में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है.

गाजियाबाद में अवकाश घोषित  

गाजियाबाद में बीएसए की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी स्कूल और कॉलेज 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते यह फैसला लिया गया है. नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा.

लखनऊ में भी सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे  

वहीं, लखनऊ में भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है. बीएसए विपिन कुमार और डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने डीएम के निर्देश पर 23 अक्टूबर को अवकाश का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का शुक्रवार को मतदान है. ऐसे में प्राइमरी, नर्सरी से लेकर सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे. आदेश का पालन कड़ाई से कराने के निर्देश दिए गए हैं.  

गौतमबुद्ध नगर में भी ऐसा ही आदेश  

गौतमबुद्ध नगर में भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है. एमएलसी चुनाव को देखते हुए जिले में 23 अक्टूबर को होने वाले मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते सभी स्कूल कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है. इसका लाभ उन्हीं मतदाताओं को मिलेगा, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं. साथ ही मतदान के लिए पात्र हैं. इसे जिले के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए सामान्य छुट्टी नहीं माना जाना चाहिए.

वाराणसी में दो दिनों की छुट्टी  

वाराणसी में दो दिनों की छुट्टी का ऐलान किया गया था. 22 और 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया था. यहां भरत मिलाप और MLC चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को भी स्कूल बंद रहेंगे.

मुरादाबाद में 12वीं तक स्कूल बंद

मुरादाबाद में भी नर्सरी से 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे. बता दें कि यूपी एमएलसी चुनाव के लिए कल सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग पड़ेगी.

शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी  

एमएलसी चुनाव को लेकर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. साथ ही शराब की दुकानें भी बंद करने का आदेश दिया गया है. शराब की दुकानें 27 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे. उस दिन एमएलसी चुनाव की काउंटिंग होनी है.

यह भी पढ़ें : यूपी MLC चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में गजब गड़बड़झाला: नाम में लिखा ‘अली के पास है’, किसी के पिता बने B.Com

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES